Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

पंजाब पुलिस ने आरपीजी हमले की गुत्थी सुलझायी, कैनेडा आधारित गैंगस्टर लखबीर लंडा था मास्टरमाईंड

हमलावरों को लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करने के लिए 6व्यक्ति किये गिरफ़्तार ; दो कारें, आरपीजी स्लीव भी की बरामद

Viresh Kumar Bhawra, VK Bhawra, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 May 2022

Last updated on: May 13, 2022, 00:00 IST

पंजाब पुलिस ने आज रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमले के मामले को सुलझाने में कामयाबी हासिल की है जिसमें कैनेडा आधारित गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा मास्टरमाईंड के तौर पर सामने आया है, जिसने सोमवार शाम को मोहाली में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हैडक्वाटर पर आतंकवादी हमला करवाने के लिए आरपीजी, एके-47 और लॉजिस्टिक सहायता के लिए अपराधियों का स्थानीय नैटवर्क प्रदान किया था। लंडा (33), जो कि तरन तारन का निवासी है और 2017 में कैनेडा भाग गया था, पाकिस्तान आधारित वांछित गैंगस्टर हरविन्दर सिंह उर्फ रिन्दा का नज़दीकी साथी है। बताने योग्य है कि रिन्दा बब्बर खालसा इंटरनैशनल (बीकेआई) में शामिल हो गया था।डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डी.जी.पी.) पंजाब वी.के. भावरा ने यहाँ पंजाब पुलिस हैडक्वाटर में एक प्रैस कान्फ़्रेंस को संबोधन करते हुये कहा कि पुलिस ने हमले की योजना बनाने और हमलावरों को स्थानीय लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करने वाले 6व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है।

गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान निशान सिंह निवासी गाँव कुल्ला, भिक्खीविंड, तरन तारन ; एसएएस नगर के सैक्टर 85 स्थित वेव एस्टेट के रहने वाले जगदीप सिंह कंग ; अमृतसर के गुमटाला के कंवरजीत सिंह उर्फ कँवर बाठ (40); बलजिन्दर सिंह उर्फ रैंबो (41) वासी पट्टी, तरन तारन ; बलजीत कौर उर्फ सुखी (50) निवासी कोट खालसा, अमृतसर और अनन्त दीप सिंह उर्फ सोनू (32) निवासी गुरू नानक कालोनी, अमृतसर के तौर पर हुई है। उन्होंने आगे बताया कि इनके पास से दो कारें बरामद की गई हैं जिनमें एस.यू.वी टोयोटा फॉर्च्यूनर और हैचबैक मारुति स्विफ्ट शामिल है। पुलिस ने हाल ही में आरपीजी की स्लीव भी बरामद की थी।ज़िक्रयोग्य है कि निशान को फरीदकोट पुलिस ने 11 मई, 2022 को आर्मज़ एक्ट केस में गिरफ़्तार किया था और वह 16 मई, 2022 तक पुलिस रिमांड पर है।डीजीपी, जिनके साथ एडीजीपी अंदरूनी सुरक्षा आर.ऐन. ढोके और मोहाली के एसएसपी विवेक शील सोनी भी थे, ने बताया कि लंडा ने इंटेलिजेंस हैडक्वाटर पर आरपीजी हमला करने के लिए निशान और उसके एक अन्य साथी जिसकी पहचान चढ़त सिंह निवासी खेमकरन के तौर पर हुई है, की मदद के लिए और स्थानीय निवासी होने के नाते जगदीप ने सोमवार प्रातःकाल इंटेलिजेंस दफ़्तर की रेकी करने में चढ़त सिंह की मदद की थी। उन्होंने आगे बताया कि सोमवार शाम को चढ़त और उसके दो सहयोगियों, जिनकी अभी पहचान नहीं हो सकी, ने लगभग शाम 7.42 बजे इंटेलिजेंस हैडक्वाटर पर आरपीजी हमला किया था।

डीजीपी भावरा ने बताया कि पहले चढ़त सिंह ने दो हमलावरों को छुपने के लिये जगह मुहैया करवायी थी और बाद में उनको निशान के हवाले कर दिया था, जिसने 27 अप्रैल, 2022 से 7मई, 2022 तक अमृतसर में कंवरजीत बाठ और बलजीत कौर की रिहायश पर उनके छिपने का प्रबंध किया था। उन्होंने आगे बताया कि निशान ने लंडा के निर्देशों पर कुल्ला -पट्टी रोड पर निर्धारित स्थान से आरपीजी भी प्राप्त की थी।उन्होंने बताया कि बलजिन्दर रैंबो, जो कि ऐन.डी.पी.ऐस. मामलों में पकड़ा गया था और नशे का आदी है, ने निशान के निर्देशों पर चढ़त और उसके दो साथियों को ए.के. -47 की खेप पहुंचायी थी। उन्होंने आगे बताया कि अनंत दीप, जो कि निशान का जीजा है, लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करने में मदद करता था।डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस की तरफ से चढ़त सिंह, जो कत्ल केस में उम्र कैद की सजा काट रहा है और इस समय पैरोल पर है, और उसके दो साथियों को गिरफ़्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही तीनों हमलावरों को गिरफ़्तार कर लिया जायेगा।उन्होंने बताया कि पुलिस ने बिहार के ज़िला उड़ीया के रहने वाले मुहम्मद नसीम आलम और मुहम्मद शराफ राज को नोयडा से पूछताछ के लिए लेकर आयी है क्योंकि वह दोनों अज्ञात हमलावरों के संपर्क में पाये गए हैं।बताने योग्य है कि एफआईआर नंबर 236 तारीख़ 09.05.2022 को आइपीसी की धारा 307 और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) एक्ट और विस्फोटक पदार्थ एक्ट की सम्बन्धित धाराओं के अंतर्गत ऐस.ए.ऐस.नगर के थाना सोहाना में पहले ही मामला दर्ज किया गया है।

 

Tags: Viresh Kumar Bhawra , VK Bhawra , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD