Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

जगत प्रकाश नड्डा और जय राम ठाकुर ने राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा 108 के अन्तर्गत अतिरिक्त 50 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई

Jagat Prakash Nadda, BJP President, BJP, Bharatiya Janata Party, Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, BJP Himachal, Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh, Bhuntar, Kullu, National Ambulance Service, Hemraj Bairwa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 13 May 2022

Last updated on: May 13, 2022, 00:00 IST

सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला कुल्लू के भुन्तर से राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा 108 के अन्तर्गत अतिरिक्त 50 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को घर-द्वार के निकट बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और दूर-दराज के क्षेत्रों में मरीजों को परिवहन की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से 25 दिसम्बर, 2010 को राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया था। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत प्रदेश को मिली अतिरिक्त 50 एम्बुलेंस चिकित्सा की आपात स्थिति में मरीजों को बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि इन 50 नई एम्बुलेंस में 40 एम्बुलेंस बेसिक लाइफ स्पोर्ट और दस एडवांस लाइफ स्पोर्ट सुविधा से लैस है।जय राम ठाकुर ने कहा कि इन 50 एम्बुलेंस के साथ अब (राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा 108) एम्बुलेंस का बेड़ा 219 हो गया है।उन्होंने कहा कि इन 50 नई एम्बुलेंस में से नौ कांगड़ा जिले को, 10-10 मंडी और शिमला, पांच सिरमौर, चार सोलन, दो-दो ऊना और किन्नौर जिला, तीन-तीन बिलासपुर और कुल्लू जिला तथा एक-एक एम्बुलेंस हमीरपुर व लाहौल-स्पीति जिला को उपलब्ध करवाई जाएंगी।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक हेमराज बैरवा, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग सहित अन्य उपस्थित थे।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , BJP President , BJP , Bharatiya Janata Party , Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , BJP Himachal , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Bhuntar , Kullu , National Ambulance Service , Hemraj Bairwa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD