Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

आईपीएल : पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 54 रन से हराया, जॉनी बेयरस्टो बने 'मैन ऑफ द मैच'

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, Punjab Kings, Johny Bairstow, Liam Livingstone, Royal Challengers Banglore
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 May 2022

Last updated on: May 13, 2022, 00:00 IST

कैगिसो रबाडा (3/21) की शानदार गेंदबाजी और लियाम लिविंगस्टोन (70) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए आईपीएल 2022 के 60वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को 54 रन से हरा दिया। पंजाब ने 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 209 रन बनाए थे। शानदार बल्लेबाजी करने के लिए जॉनी बेयरस्टो को 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार दिया गया। 210 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की शुरुआत खराब रही। विराट कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने पारी को आगे बढ़ाया। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 33 रन की साझेदारी हुई। हालांकि, कोहली एक बार फिर अपने बल्ले से रन बनाने में विफल रहे। उन्होंने 14 गेंदों पर मात्र 20 रन बनाए और गेंदबाज रबाडा के ओवर में राहुल चाहर को कैच थमा बैठे। आईपीएल के इस सीजन में कोहली के बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकले हैं, जिस कारण उन्हें अपनी फॉर्म को लेकर आलोचकों का सामना करना पड़ रहा है। 

कोहली के आउट होने के बाद रजत पाटीदार क्रीज पर आए। दूसरे गेंदबाज धवन ने अपने पांचवे ओवर में ही मैच का रुख बदल दिया। इस दौरान उन्होंने दो विकेट झटके और आरसीबी को दोहरे झटके दिए। धवन ने पहले फाफ डु प्लेसिस को चलता किया। इसके बाद ओवर की पांचवी गेंद पर बल्लेबाज लोमरोर को शिखर धवन के हाथों कैच कराया। आरसीबी ने पॉवरप्ले के दौरान तीन विकेट खो दिए और स्कोर बोर्ड पर 44 रन जोड़े। बल्लेबाज के आउट होने के बाद ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाजी करने आए और पाटीदार पहले से ही क्रीज पर मौजूद थे। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने धुंआधार पारी खेली और 10 रन प्रति ओवर के रन रेट के साथ स्कोर बोर्ड में 11वें ओवर पर 104 रन जोड़े। दोनों बल्लेबाजों के बीच 37 गेंदों पर 64 रन की साझेदारी हुई। गेंदबाज राहुल चाहर ने आरसीबी को चौथा झटका दिया। रजत पाटीदार ने 21 गेदों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने दो छक्के और एक चौके की मदद से 26 रन बनाए और शिखर धवन को कैच थमा बैठे। उनके बाद दिनेश कार्तिक क्रीज पर आए। 

वहीं, ठीक अगले ओवर में गेंदबाज हरप्रीत बरार ने पहली सफलता हासिल की। यह विकेट टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण था। गेंदबाज ने मैक्सवेल को अर्शदीप सिंह के हाथों कैच करा वापस पवेलियन भेज दिया। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंद पर एक छक्का और तीन चौके की मदद से 35 रन बनाए। बल्लेबाज के आउट होने के बाद शाहबाज अहमद बल्लेबाजी के लिए आए और स्ट्राइक पर मौजूद कार्तिक के साथ पारी को आगे बढ़ाया। एक तरफ जहां टीम का स्कोर 11वें ओवर पर 100 के पार पहुंच गया था। वहीं, अब टीम का स्कोर थमता नजर आया। नए गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी पहली सफलता दिनेश कार्तिक के रूप में प्राप्त की। उन्होंने कार्तिक (11) को गेंद के चक्रव्यू में फंसाते हुए राजापक्षा को कैच दिलाया, जहां उन्हें पवेलियन का रास्ता देखना पड़ा। उनके बाद हर्षल पटेल क्रीज पर आए। टीम के शुरुआती तीन विकेट गिरने के बाद जिस तरह से मैक्सवेल और पाटीदार ने पारी को संभाला, दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद टीम के अन्य बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिके और गेंदबाजों की फिरकी में फंसते हुए वापस पवेलियन लौट गए। ठीक अगले ओवर में रबाडा को एक और सफलता मिली। उन्होंने शाहबाज अहमद को कैच आउट कराया। अहमद के आउट होने के बाद वानिंदु हसरंगा क्रीज पर आए।

गेंदबाज राहुल चाहर ने दूसरी सफलता हासिल करते हुए हसरंगा को कैच आउट कराया। हसरंगा के आउट होने के बाद मोहम्मद सिराज बल्लेबाजी के लिए आए। टीम को अब 18 गेंदों पर 71 रन की जरूरत थी। आरसीबी 17वें ओवर में आठ विकेट गंवाकर 137 रन पर बनी हुई थी। रबाडा ने अपने चौथे ओवर पर तीसरी सफलता हासिल की। उन्होंने पटेल को मयंक अग्रवाल के हाथों कैच करा वापस पवेलियन भेज दिया। पटेल ने दो चौके के साथ 7 गेंदों पर 11 रन की पारी खेली। उनके बाद आखिरी बल्लेबाज जोश हेजलवुड क्रीज पर आए। टीम का यह आखिरी विकेट था और जीत के लिए 11 गेंदों पर 67 रन की जरूरत थी, जो किसी भी टीम के लिए नामुमकिन था। पंजाब की ओर से आखिरी ओवर अर्शदीप सिंह ने कराया, जहां उन्होंने मात्र 8 रन दिए और हेजलवुड ने तीसरी गेंद पर एक चौका जड़ा, हालांकि आरसीबी मैच को आखिरी तक खींच ले गई और टीम ने 54 रन से मैच को गंवाते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 155 रन बनाए। हालांकि, पंजाब इस जीत के साथ अभी भी छठे नंबर पर बनी हुई है। टीम ने अभी तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें टीम को छह में जीत और छह में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, आरसीबी 13 मैचों में सात जीत के साथ चौथे नंबर पर बनी हुई है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Punjab Kings , Johny Bairstow , Liam Livingstone , Royal Challengers Banglore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD