Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केदारनाथ में यात्रियों के लिए तैनात हुई आईटीबीपी

Religious, Shri Kedarnath Dham, Kedarnath Dham, Kedarnath Yatra 2022, ITBP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 May 2022

Last updated on: May 13, 2022, 00:00 IST

चारधाम के लिए तीर्थयात्रियों की भारी आमद के बाद सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस को केदारनाथ मंदिर परिसर में तैनात किया गया है। जिला प्रशासन के अनुरोध पर विभिन्न स्थानों पर आईटीबीपी की टीमें सुरक्षा की ²ष्टि से यात्रियों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रख रही हैं, जिससे कहीं कोई दिक्कत ना हो। आपको बता दें कि वर्तमान समय में मंदिर में एक दिन में 20,000 से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा सोनप्रयाग, ऊखीमठ और केदारनाथ जैसे स्थानों पर भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। आईटीबीपी के पीआरओ विवेक पांडे ने कहा है, हिमालयी क्षेत्र में फोर्स ने केदार घाटी और मंदिर परिसर में अपने सुरक्षा कर्मियों को जिला प्रशासन के अनुरोध पर तैनात किया है। साथ ही उन्होंने आगे कहा, सुरक्षा के अलावा, भीड़ प्रबंधन एक महत्वपूर्ण कार्य बन जाता है जब तीर्थयात्रियों की आमद इतनी अधिक हो। हिमालयी सीमा सुरक्षा बल ने क्षेत्र में अपनी आपदा प्रबंधन टीमों के साथ-साथ ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ चिकित्सा टीमों को भी तैनात किया है। 

इसके अलावा पांडेय ने कहा कि, राज्य प्रशासन की मदद से आपात स्थिति में चिकित्सीय अभ्यास और जरूरत पड़ने पर लोगों को निकालने का अभ्यास किया जा रहा है। स्थानीय नागरिक प्रशासन के अधिकारियों ने कहा है, अतीत में धार्मिक स्थलों पर भगदड़ की कुछ घटनाएं हुई हैं और यह देखा गया है कि लगभग दो साल बाद कोविड-प्रेरित लॉकडाउन के बाद बड़ी संख्या में तीर्थयात्री धार्मिक स्थलों का दौरा कर रहे हैं। केदारनाथ मंदिर 6 मई को खोला गया था और अब तक 1.30 लाख से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। बद्रीनाथ मंदिर में भी, आईटीबीपी की टीमें 'दर्शन' के सुचारू संचालन और तीर्थयात्रियों की भीड़ के प्रबंधन के लिए मंदिर और नागरिक प्रशासन की मदद कर रही हैं। पीछले दो सालों से कोविड चल रहा था तो यहां आने की अनुमति नही थी, इसीलिए इस साल चार धाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की अभूतपूर्व भीड़ देखी जा रही है।

 

Tags: Religious , Shri Kedarnath Dham , Kedarnath Dham , Kedarnath Yatra 2022 , ITBP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD