Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गिप्पी ग्रेवाल ने प्रभ आसरा फाउंडेशन के लिए की 'माँ' फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग

गिप्पी ग्रेवाल और प्रभ आसरा के निवासी 'माँ' फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग पर भावपूर्ण हो गए

Pollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Punjabi Films, Movie, Gippy Grewal, Prabh Aasra, Maa
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 12 May 2022

Last updated on: May 12, 2022, 00:00 IST

हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'माँ' ने दर्शकों को एक बिल्कुल नई दृष्टिकोण से माँ के निस्वार्थ भावना को दिखाया है। एक सफल रिलीज़ के बाद, निर्माताओं ने प्रभ आसरा फाउंडेशन के निवासियों को फिल्म में चित्रित माँ की सुंदरता को देखने के लिए आमंत्रित करते हुए फिल्म की स्क्रीनिंग को आयोजित किया। 'प्रभ आसरा' असहाय मानसिक/शारीरिक रूप से अक्षम, अनाथ, लावारिस, लापता और बेसहारा लोगों के लिए एक सांझा घर है। निर्माता गिप्पी ग्रेवाल इमोशनल नोट पर कहते हैं, “आज, मैं इन बच्चों को इतना भावुक होते हुए देखकर बहुत भावपूर्ण महसूस कर रहा हूँ क्योंकि प्रभ आसरा में कई ऐसे बचे होंगे जिन्होंने शायद अपनी माँ को कभी नहीं देखा होगा। हमने अपनी फिल्म में ‘अपना घर’ दिखाया है लेकिन सही मायने में प्रभ आसरा ही असली 'अपना घर' है।"

प्रभ आसरा की मैनेजर, रजिंदर कौर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, "हम शब्दों में बयान नहीं कर सकते है कि इस फिल्म ने सभी को क्या महसूस करवाया है, 'माँ' शब्द का अर्थ हर बच्चे के लिए सारा संसार है, और यही इस फिल्म में निर्माताओं ने भी महसूस करवाया है। मैं दावे के साथ कह सकती हूँ कि इस फिल्म को देखने के बाद सभी बच्चों का माँ के प्रति प्यार की भावना को जताया होगा। इस फिल्म की तरह, मेरी इच्छा है कि और भी 'अपना घर' हो जो जरूरतमंदों को आश्रय दे सके।"

अरदास और अरदास करां के निर्माताओं और हम्बल मोशन पिक्चर्स ने ओमजी स्टार स्टुडिओज़ के साथ मिलकर रवनीत कौर ग्रेवाल और गिप्पी ग्रेवाल द्वारा निर्मित इस फिल्म को प्रस्तुत किया; भाना एल.ए. और विनोद अस्वाल द्वारा सह-निर्मित है फिल्म माँ। फिल्म को बलजीत सिंह देओ द्वारा निर्देशित किया गया है और राणा रणबीर द्वारा कहानी लिखी गई है। फिल्म में हर किरदार को राणा रणबीर, गुरप्रीत घुग्गी, बब्बल राय, आरुषि शर्मा, रघवीर बोली, स्मीप सिंह और वड्डा ग्रेवाल ने उचित रूप से निभाया था।

 

Tags: Gippy Grewal , Pollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Punjabi Films , Movie , Humble Motion Pictures , MAA , Gurpreet Ghuggi , Divya Dutta , Babbal Rai , Prince Kanwaljit , Vadda Grewal , Raghveer Boli , Aarushi Sharma , Baljit Singh Deo , Happy Raikoti , Ricky Khan , Fateh Shergill , Jay K , Omjee Star Studios , Prabh Aasra , Prabh Aasra Foundation

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD