Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पंजाब की आबकारी टीम द्वारा बेट एरीए में छापेमारी, 2.80 लाख किलोग्राम लाहन और 100 लीटर अवैध शराब की नष्ट

30 चालू भट्टियाँ, 6 क्विंटल लकड़ी, 15 ड्रम, प्लास्टिक की पाईपें और 12 बोरियाँ गुड़ ज़ब्त

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ludhiana Police, Ludhiana, Excise, Bet, Ludhiana, 2.80 Lakh Kilogram Of Lahan, 100 Litres Of Illicit Liquour
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 May 2022

Last updated on: May 11, 2022, 00:00 IST

लाहन से बनाई जाने वाली अवैध शराब को रोकने के लिए आबकारी टीमों ने मंगलवार तड़के सुबह लुधियाना जिले के बेट इलाके में छापेमारी करके 2.80 लाख किलोग्राम लाहन और 100 लीटर अवैध शराब बरामद की और इसको मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आबकारी और कर मंत्री हरपाल सिंह चीमा के निर्देशों पर अमल करते हुए पंजाब के आबकारी कमिश्नर वरुण रूज़म ने मंगलवार सुबह 5.30 बजे बेट क्षेत्र में व्यापक छापेमारी करने के लिए चार टीमें गठित की थीं। उन्होंने बताया कि लुधियाना रेंज के सहायक कमिश्नर (आबकारी) डॉ. शिवानी गुप्ता द्वारा डिप्टी कमिश्नर (आबकारी) पटियाला ज़ोन शालिन वालिया के नेतृत्व में लाहन से अवैध शराब बनाने संबंधी छापेमारी के लिए इन चार टीमों का गठन किया गया था।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि सतलुज नदी के किनारे के इलाकों /गाँवों जैसे कि तलवानी नाबाद, बड़ून्दी नज़दीक गोरसिया, भोलेवाल जद्दीद, राजापुर, खेड़ा बेट, मजारा कलाँ, हाकम राय बेट, शेरेवाल, बागियां और पिंड बहादर में छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि करीब 40 किलोमीटर के क्षेत्र में अवैध शराब बनाने की प्रक्रिया को रोकने के लिए यह मुहिम चलाई गई थी। लुधियाना के आबकारी अफसरों के नेतृत्व में एक्साईज इंस्पेक्टरों और आबकारी पुलिस स्टाफ की सर्च टीमों के करीब 60 सदस्यों ने व्यापक छापेमारी की। इस अभियान दौरान एक हैरान करने वाला तथ्य यह भी सामने आया कि इस लाहन से अवैध शराब बनाने के लिए लुधियाना की विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के सिवरेज का पानी इस्तेमाल किया जाता था। 

टीम को देखकर शराब बनाने वाले व्यक्ति 30 चालू भट्टियाँ, 6 क्विंटल लकड़ी, 15 लोहे के ड्रम, दो एलुमिनियम के बर्तन, 9 प्लास्टिक की पाईपें और गुड़ की 12 बोरियाँ छोड़कर भाग गए। प्रवक्ता ने बताया कि इस अभियान दौरान ज़िला जालंधर से आबकारी स्टाफ को भी नदी के दूसरे छोर पर बुलाया गया था ताकि इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया जा सके। उन्होंने आगे बताया कि यह अभियान मंड क्षेत्रों और पंजाब की नदियों के किनारों के साथ लगते क्षेत्रों में लाहन से अवैध शराब बनाने वाले लोगों को काबू करने में सहायक होगा। ज़िक्रयोग्य है कि शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा पानी औद्योगिक इकाईयों के रासायनिक अवशेष  और ज़हरीले पदार्थों से परिपूर्ण होता है। 

इसलिए कोई भी इस अवैध शराब से पीने वाले लोगों को होने वाले खतरे की कल्पना कर सकता है। नदी के किनारों /सरहदी क्षेत्रों में लाहन से बनाई जाने वाली अवैध शराब एक बड़ी चुनौती बन गई है, जिससे प्रदेश में शराब की बिक्री पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है और राज्य के खजाने को भी भारी नुक्सान हो रहा है। इसके अलावा इससे दुर्घटनाएं होने का ख़तरा भी होता है। राज्य में हर तरह की ग़ैर-कानूनी गतिविधियों को ख़त्म करने के दृढ़ संकल्प और राज्य के राजस्व को बढ़ावा देने के लिए आबकारी और कर विभाग द्वारा इस कोताही के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ludhiana Police , Ludhiana , Excise , Bet , Ludhiana , 2.80 Lakh Kilogram Of Lahan , 100 Litres Of Illicit Liquour

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD