दिल्ली में बोलीं नवनीत राणा- आज बाला साहेब जिंदा होते तो मुझे जेल नहीं जाना पड़ता, उद्धव डरपोक है

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दिल्ली में बोलीं नवनीत राणा- आज बाला साहेब जिंदा होते तो मुझे जेल नहीं जाना पड़ता, उद्धव डरपोक है

Navneet Rana , Member of the Lok Sabha , Lok Sabha , Navneet Rana Bail , Hanuman Chalisa Row , Ravi Rana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 May 2022

Last updated on: May 10, 2022, 00:00 IST

नवनीत राणा दिल्ली में है। उन्होंने फिर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ राजधानी में ही मोर्चा खो दिया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा- मैंने हनुमान चालीसा का पाठ करने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि क्योंकिमहाराष्ट्र गहरे खतरे का सामना कर रहा है। जब भी कोई बड़ा खतरा होता है, हनुमान चालीसा और संकटमोचन को ही याद किया जाता है।नवनीत यहीं नहीं रुकी उन्होंने उद्धव सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के इशारे पर मुझे हिरासत में लिया गया।

अगर बालासाहेब ठाकरे होते, तो ऐसा कभी नहीं होता। लेकिन अब यहां उद्धव ठाकरे हैं। जो एक महिला से डरते हैं। उद्धव ठाकरे दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम इस्तेमाल कर ही सत्ता में आए हैं। रवि राणा ने कहा, वोट हासिल हो जाने के बाद उन्होंने BJP की पीठ में छुरा घोंप दिया। उन्होंने बालासाहेब को भी पीठ में छुरा घोंपा। उन्हें अपने नाम पर सत्ता में आने की कोशिश करने दीजिए। रामभक्त और हनुमानभक्त उन्हें असलियत दिखा देंगे।

उद्धव ठाकरे को दी थी चुनौती- 

नवनीत राणा ने उद्धव ठाकरे को चुनौती देते हुए कहा कि अगर दम है तो जनता के सामने चुनाव लड़कर दिखाएं। उद्धव जहां से चाहें, मेरे खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं। मैं उनको चेतावनी देती हूं, मैं आपके सामने खड़े रहकर चुनाव लड़कर दिखाउंगी। उद्धव सरकार ने जो अत्याचार किए हैं, उसकी सजा जनता इन्हें जरूर देंगी। जनता बताएगी कि हनुमान और राम का विरोध करने वालों के साथ जनता क्या करती है। जिस तरह से मुझपर कार्रवाई हुई एक लोकप्रतिनिध पर और महाराष्ट्र की बेटी पर, उस पर सभी को अफसोस है। मुझे जिस तरीके का आर्डर कोर्ट ने दिया है, उसका सम्मान करती हूं, उस पर कुछ नहीं कहूंगी।

मुझे चटाई तक नहीं दी-

नवनीत ने लॉकअप और जेल में उनके साथ हुए व्यवहार पर बताया कि मुझे इतना पता है कि लॉकअप में एक महिला को चटाई तक नहीं दी गई। मुझे खड़ा रखा गया। इस कारण तबियत पर प्रभाव पड़ा। स्पॉन्डिलाइटिस का दर्द शुरू हो गया। इसलिए मुझे जमानत के बाद घर के बजाए अस्पताल जाना पड़ा। मैं हार मानने वालों में से नहीं हूं, हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

क्या है पूरा मामला- 

नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को 23 अप्रैल को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों की गिरफ्तारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने के विवाद में हुई थी। तब से राणा दंपती न्यायिक हिरासत में थे और हाईकोर्ट उनकी जमानत याचिका को खारिज कर चुका था। राणा दम्पति ने शुक्रवार को उद्धव ठाकरे के घर 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था।  राणा दम्पति के इस ऐलान के बाद शनिवार को सुबह से ही उनके घर के बाहर भारी संख्या में शिवसैनिक जुट गए थे। उन्होंने दिनभर राणे दंपत्ति के घर के बाहर हंगामा किया। शिवसैनिकों ने राणे दम्पति पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत में शिवसैनिकों ने कहा था कि उनके लिए मातोश्री मंदिर की तरह है। इसके बाद नवनीत राणा और उनके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

 

Tags: Navneet Rana , Member of the Lok Sabha , Lok Sabha , Navneet Rana Bail , Hanuman Chalisa Row , Ravi Rana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD