Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

समाज के लिये योगदान देने वालों की स्मृति में बनेंगे स्मारक : विपिन सिंह परमार

परिवार की मैजूदगी में चौधरी सरवन कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

Vipin Singh Parmar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Vidhan Sabha Speaker, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पालमपुर , 08 May 2022

Last updated on: May 08, 2022, 00:00 IST

विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने कहा कि सुलाह निर्वाचन क्षेत्र से सम्बंधित समाज के लिये अमूल्य योगदान देने वाली विभूतियों का सम्मान और उनके योगदान को याद रखने के लिये स्मारक बनाये जा रहे हैं। ताकि  युवा और आने वाली पीढ़ी के लिये यह प्रेरणा स्त्रोत बने और उनके योगदान को याद किया जा सके। विधान सभा अध्यक्ष ने रविवार को ग्राम पंचायत सिहोटू के अटियालदाई में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष चौधरी सरवन कुमार की प्रतिमा का आवरण उनके परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में किया। चौधरी सरवन कुमार मलोग गांव के रहने वाले थे और दो बार विधान सभा के लिये पालमपुर से निर्वाचित हुए। वे 1977 से 1982 तक विधान सभा अध्यक्ष और स्वास्थ्य तथा आवकारी एवं कराधान मंत्री रहे।विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि समाज के लिये योगदान देने वाली विभूतियां हमेशा लोगों के दिलों दिमाग के रहती है और समाज के लिये प्रेरणा का केंद्र होती है। उन्होंने कहा कि सुलाह से सम्बंधित ऐसी विभूतियों के स्मारक बनाने का कार्य जारी है। 

उन्होंने कहा कि कालू दी हट्टी में भारतीय सेना के तीन शहीदों की स्मृति स्मारक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अच्छरु दा भरो से चंम्बी चीडन तक लगभग 20 किलो मीटर सड़क का निर्माण अपने बलबूते पर बनाने वाले चौधरी गैंदा राम के योगदान के लिये अच्छरु दा भरो से चंम्बी चीडन कहानफट सड़क का नाम उनके नाम पर किया गया है। उनकी स्मृति में भी एक विशाल द्वार भी बनाया जा रहा है।परमार ने कहा कि पूर्व मंत्री राणा मान चन्द ईमानदारी का प्रतीक थे और उनका योगदान भी समाज के लिये सराहनीय रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी स्मृति में भी उनके पैतृक स्थान भौरा में विशाल गेट बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परौर निवासी रीना चौधरी का पुल नहीं होने की वजह से न्यूगल नदी में बह गई थी और मृत्यु का ग्रास बनी। उन्होंने कहा कि इसी स्थान पर चार करोड़ से पुल का निर्माण कर इसका नामांकरण रीना चौधरी सेतू किया गया है।  

परमार ने कहा कि चौधरी तारा चन्द गगल पंचायत के 25 वर्ष तक प्रधान रहे और इलाके के विकास के लिये बहुत योगदान उनका रहा।उन्होंने कहा कि गगल में चौधरी तारा चन्द की प्रतिमा स्थापित करने के साथ स्मृति द्वार भी बनाया जायेगा।उन्होंने कहा कि चौधरी सरवन कुमार ईमानदारी तथा सादगी के प्रतीक थे। वे सिहोटू के प्रधान, समिति सदस्य और ज़िला परिषद सदस्य रहे। तत्कालीन  मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेश के सबसे बड़े कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर का नामांकरण चौधरी सरवन कुमार  के नाम पर किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अटियालादाई का नामांकरण भी चौधरी सरवन कुमार के नाम पर किया गया है। उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों से ऐसी महान विभूतियों का ज्ञान छात्रों से सांझा करने का भी आह्वान किया ताकि  लोगों को अपने क्षेत्र से संबंधित लोगों की जानकारी प्राप्त हो और उनका अनुशरण कर सकें।

भाजपा सरकारों ने ही किया पिछड़ा वर्ग का सम्मान : सुरेश चौधरी

इससे पहले चौधरी सरवन कुमार के सुपुत्र सेवानिवृत्त सेशन जज सुरेश चौधरी ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग का सम्मान भाजपा सरकारों के कार्यकाल में ही हुआ है। उन्होंने विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार का इलाके महान विभूतियों जिन्होंने समाज के लिये योगदान दिया है उन्हें सम्मान देने की सराहना की।कार्यक्रम में चौधरी सरवन कुमार के पुत्र नरेश चौधरी,विजय चौधरी,विनोद चौधरी , कमल चौधरी, विक्रम चौधरी,शशि चौधरी और शशि देवी, रुद्राक्ष चौधरी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त मंडल अध्यक्ष देश राज शर्मा, ज़िला परिषद सदस्य रजनी देवी, बीडीसी अध्यक्ष अनिता चौधरी और कुसुम लता चौधरी, अन्य पिछड़ा आयोग अध्यक्ष शिव चरण चौधरी, सिहोटू की प्रधान पंकज चौधरी, उपप्रधान डॉ किशोर,  कश्मीर चन्द, अमर चंद चौधरी, संदीप अंगारिया ,त्रिलोक चौधरी, नौरा के प्रधान विकास धीमान, डरोह के प्रधान पंकज चौधरी सहित विभिन्न विभागों अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Vipin Singh Parmar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Vidhan Sabha Speaker , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD