Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एलपीयू ऑनलाइन और डिस्टेंस एजुकेशन के लिए भारत में लीडर घोषित

शिक्षा से संबंधित दो प्रमुख पत्रिकाओं ने अपने नवीनतम संस्करणों में एलपीयू को इसकी प्रमुख विशेषताओं के साथ कवर किया है

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal, Competition Success Review, CSR, The Knowledge Review
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 09 May 2022

Last updated on: May 09, 2022, 00:00 IST

करंट अफेयर्स, करियर रिव्यू  और वैश्विक शैक्षिक  समाचार प्रदान करने  वाली  दो प्रमुख पत्रिकाओं- 'कॉम्पिटिशन  सक्सेस रिव्यू (सीएसआर)' और 'द नॉलेज रिव्यू', दोनों  ने अपने नवीनतम  संस्करणों में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को  भारत में 'ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग' के लीडर  के रूप में स्वीकार किया है। सीएसआर ने अपने  मई 2022 संस्करण  में डिस्टेंस एजुकेशन  के क्षेत्र में अग्रणी संस्थानों की गणना की है। भारत में उच्च शिक्षा  में सकल  नामांकन  अनुपात (ग्रॉस एनरोलमेंट  रेश्यो ) में सुधार  के  लिए एलपीयू  को प्रमुख  योगदानकर्ता  के रूप में उल्लेख किया है। एलपीयू की पेशकश हर दिन मजबूत होती जा रही है क्योंकि यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस  और   टेक्नोलॉजी  मोड पर आधारित  नए कार्यान्वयन और समावेशन  की स्थापना की गई है।

पिछले  दो  वर्षों  से भारत  सरकार की 'नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ)' रैंकिंग में एलपीयू की स्थिति का जिक्र करते हुए; सीएसआर ने एलपीयू के उन विद्यार्थियों का  भी जिक्र  किया  है जिन्होंने  टोक्यो ओलंपिक में शानदार  सफलता हासिल की।'द नॉलेज रिव्यू' ने एलपीयू को अपनी कवर स्टोरी के रूप में भी पेश किया  है और एलपीयू की सराहना, खासकर महामारी की अवधि के दौरान  इसके  अभिन्न  कार्यों के लिए की है । एलपीयू ने अपने शिक्षार्थियों तक पहुंचने में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं को पार कर लिया है। एलपीयू के कार्यक्रम उन सभी विद्यार्थियों की जरूरतों को पूरा करते हैं जो संस्थानों में औपचारिक शिक्षा नहीं ले सकते हैं। इस प्रकार, एलपीयू  का उद्देश्य  शिक्षा में दूरी  को पाटना है। यह पुरस्कारों और सम्मानों  की शानदार यात्रा  एलपीयू की सफलता की गाथा को प्रदर्शित करता है। इसमें 'टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022', 'आउटलुक-आई केयर रैंकिंग 2021' और कई अन्य रैंकिंग शामिल हैं। 

एलपीयू के चांसलर डॉ अशोक मित्तल ने साझा किया: 

"एलपीयू का उद्देश्य मजबूत  विश्लेषणात्मक और  नेतृत्व  कौशल के साथ अनुभवी प्रोफेशनल्स के रूप में स्नातक तैयार करना है। हमारे डिस्टेंस एजुकेशन के विद्यार्थियों  को परिसर  में अपने रेगुलर  समकक्ष विद्यार्थियों  के समान ही अवसर  मिलते  हैं- चाहे  ये  अवसर  अकादमिक, सांस्कृतिक, प्रतिस्पर्धी, प्लेसमेंट या खेल गतिविधियां हों। डॉ मित्तल कहते हैं, "इसके अलावा, हमारा लक्ष्य  उद्योग और शिक्षा के बीच सहयोग के संबंध को भी विकसित और कार्यान्वित करना है।"

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal , Competition Success Review , CSR , The Knowledge Review

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD