Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'थार' में अपने किरदार को लेकर संजय बिश्नोई ने किया बड़ा खुलासा

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Thar, Sanjay Bishnoi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 May 2022

Last updated on: May 09, 2022, 00:00 IST

एक्टर संजय बिश्नोई ने अनिल कपूर की फिल्म 'थार' में अपनी भूमिका के बारे में खुलकर बात की। निर्देशक राज सिंह चौधरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हर्षवर्धन कपूर, फातिमा सना शेख और मुक्ति मोहन भी लीड रोल में हैं। 'थार' में अपने भूमिका के बारे में बात करते हुए संजय कहते हैं, 'दिल्ली क्राइम' के बाद, यह नेटफ्लिक्स के साथ मेरा दूसरा प्रोजेक्ट है। ऑडिशन के लिए कास्टिंग डायरेक्टर गौतम कृष्णचंदानी की टीम ने मुझसे संपर्क किया। जिसके चलते मेरी मुलाकात निर्देशक राज सिह चौधरी से हुई। वह भी मेरी तरह राजस्थान से हैं। मैंने इस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया। उन्होंने आगे कहा, मेरे लिए यह किरदार बेहद दिलचस्प था। 

अपने किरदार को निखारने के लिए स्पेस, सेट अप, देहाती लुक और कॉस्ट्यूम का इस्तेमाल किया गया। मैं अपने किरदार के व्यवहार, विचार और बोली से पहले ही परिचित था। अनुराग कश्यप के शानदार डायलॉग राइटिंग और राज सिंह चौधरी के बेहतरीन निर्देशन के साथ शूटिंग और आसान बन गई। प्रतिक्रियाओं के बारे में बताते हुए, अभिनेता न कहा, मेरे काम को लेकर अनुराग कश्यप ने काफी तारीफ की। फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया अद्भुत है। हर कोई पूरी फिल्म के अनूठे अनुभव को पसंद कर रहा है और यही सबसे ज्यादा मायने रखता है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Thar , Sanjay Bishnoi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD