Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत के इतिहास में आज रूपया आईसीयू में : रणदीप सुरजेवाला

Randeep Singh Surjewala, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 May 2022

Last updated on: May 09, 2022, 00:00 IST

कांग्रेस पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार पर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 51 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 77.41 पर रूपया के आने को लेकर निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, भारत के इतिहास में आज रूपया आईसीयू में है, रुपया मार्गदर्शक मंडल की उम्र कब की पार कर चुका, एनपीए 75 साल में सबसे ज्यादा है, सर्वाधिक बेरोजगारी है, महंगाई की मार ने कमर तोड़ दी है, सर्वाधिक महंगा पेट्रोल और डीजल है, मोदी है तो मुमकिन है। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता शम्मा मोहम्मद ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, रुपया डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 77.42 पर आ गया है। 

रुपये को कभी भी उतना कम नहीं आंका गया जितना कि वह इस भाजपा सरकार के तहत लगातार करता रहा है। रुपये के आईसीयू में होने से पीएम मोदी चिंतित रहते थे। अब रुपया वेंटिलेटर पर है आईसीयू में लाए जाने के इंतजार में! दरअसल विदेशी कोषों की बिकवाली जारी रहने और विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा डॉलर की मजबूती के चलते भारतीय मुद्रा रुपया सोमवार को शुरूआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 52 पैसे की गिरावट के साथ सर्वकालिक निचले स्तर 77.42 पर आ गया। वहीं विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि मुद्रास्फीति को लेकर बढ़ी चिंताओं के कारण निवेशक जोखिम नहीं लेना चाहते हैं ।

 

Tags: Randeep Singh Surjewala , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD