5 जून को अयोध्या जाएंगे राज ठाकरे, शिवसेना ने पोस्टर में लिखा- असली आ रहा है... नकली से सावधान

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

5 जून को अयोध्या जाएंगे राज ठाकरे, शिवसेना ने पोस्टर में लिखा- असली आ रहा है... नकली से सावधान

Raj Thackeray , President , Maharashtra Navnirman Sena , Shiv Sena , Udhav Thackrey , Aditya Thackrey
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अयोध्या , 09 May 2022

Last updated on: May 09, 2022, 00:00 IST

खबर है कि 5 जून को MNS प्रमुख राज ठाकरे परिवार सहित रामलला के दर्शन करने अयोध्या आ रहे हैं। यूपी में हर ओर पोस्टर लगा दिए गए हैं। राज ठाकरे की ओर से लगे पोस्टर में लिखा गया है- राज तिलक की करो तैयारी, आ रहे हैं भगवा धारी। इस पोस्टर के चक्कर में अब यूपी में पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। शिवसेना और MNS के टकराव की आहट अयोध्या में सुनायी पड़ रही है।राज ठाकरे का अयोध्या दौरा अभी हुआ भी नहीं, लेकिन सियासत पहले ही गर्म हो चुकी है। वजह ये है कि राज ठाकरे के 5 जून को होने वाले दौरे के ठीक 5 दिन बाद यानी 10 जून को उनके भतीजे आदित्य ठाकरे भी अयोध्या आएंगे। लेकिन शिव सेना ने जो स्लोगन अपने पोस्टरों पर लिखा है उससे सियासी पारा गरमा गया है। पोस्टर में बाल ठाकरे, उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे की तस्वीरें लगाकर लिखा गया- असली आ रहा है नकली से सावधान।

राज ठाकरे के इस पोस्टर को न सिर्फ सियासी चुनौती के तौर पर देखा गया बल्कि लाउड स्पीकर को लेकर जिस तरह से राज ठाकरे ने शिवसेना की सरकार कर सवाल उठाए हैं, उसको देखते हुए अयोध्या से हिंदुत्व का एक संदेश देने की पहल के तौर पर भी देखा गया। वहीं शिव सेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि हमारे लिए ये राजनीति का नहीं, विश्वास का विषय है। साथ ही राज ठाकरे के दौरे पर कटाक्ष करते हुए ये भी जोड़ दिया की जो लोग फर्जी भावना से आते हैं, उनको भगवान राम आशीर्वाद नहीं देते। आप सब की जानकारी के लिए बता दें कि अयोध्या के एक होटल में राज ठाकरे के दौरे से पहले सारे कमरे बुक किए जा चुके हैं।

वहीं राज ठाकरे के अयोध्या आने की घोषणा के बाद बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह के नाम से भी पोस्टर लग गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी राज ठाकरे को चेतावनी दी और उत्तर भारतियों के प्रति उनकी सोच और व्यवहार के लिए माफी मांगने के लिए कहा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बृज भूषण शरण सिंह ने राज ठाकरे को अयोध्या में ना घुसने देने की चुनौती  दी थी। बृज भूषण शरण सिंह ने कहा था- जब तक राज ठाकरे उत्तर भारतीयों से मांफी नहीं मांगते तब तक उन्हें किसी भी हाल में अयोध्या में नहीं घुसने दूंगा।5 जून से 10 जून के बीच में अयोध्या में क्या होगा, अभी ये कहना मुश्किल है। लेकिन एक बात तो पक्का है मामला गर्म है। राज ठाकरे खुद की छवि हिंदू भगवाधारी की बनाने में लगे हैं और उधर शिवसेना पर हिंदुत्व की राजनीति से हटने पर चर्चा हो रही है। ऐसे में राज ठाकरे के दौरे से 5 दिन बाद आदित्य ठाकरे का अयोध्या दौरा जवाब और जिद का दौरा माना जा रहा है।

 

Tags: Raj Thackeray , President , Maharashtra Navnirman Sena , Shiv Sena , Udhav Thackrey , Aditya Thackrey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD