Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब कौशल विकास मिशन द्वारा कौशल प्रतियोगिताओं के 142 विजेताओं को किया सम्मानित

विश्व कौशल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए 8 राष्ट्रीय स्तर के विजेताओं को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

Punjab Admin, Punjab Skill Development Mission, PSDM, Mahatma Gandhi State Institute of Public Administration, MGSIPA, Deepti Uppal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 May 2022

Last updated on: May 05, 2022, 00:00 IST

पंजाब कौशल विकास मिशन (पी.एस.डी.एम.) द्वारा आज महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक ऐडमिनिस्ट्रेशन (मगसीपा) में राज्य कौशल प्रतियोगिताओं के 142 विजेताओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित करवाया गया।समारोह की अध्यक्षता करते हुए रोजग़ार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख सचिव श्री दिलीप कुमार ने विजेताओं को सम्मानित किया और उनको जीवन में और ऊँचे लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सख़्त मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। डायरैक्टर जनरल रोजग़ार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण-कम-मिशन डायरैक्टर पंजाब कौशल विकास मिशन श्रीमती दीप्ति उप्पल ने बताया कि पंजाब कौशल विकास मिशन (पी.एस.डी.एम.) ने अगस्त 2021 में अलग-अलग अत्याधुनिक संस्थानों में 49 ट्रेडों में कौशल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई थीं।

इन 142 उम्मीदवारों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं के रूप में चुना गया था, जिनमें से प्रत्येक कौशल में शीर्ष के 2 उम्मीदवारों ने नवंबर 2021 में आयोजित क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया और 12 उम्मीदवारों ने 11 कौशल जैसे कि कंक्रीट कंस्ट्रकशन, एम.सी.ए.डी, सूचना नेटवर्क केबलिंग, कारपेंटरी, ग्राफिक डिज़ाइन टेक्रालॉजी, पेंटिंग और डैकोरेटिंग, प्लास्टिक डाई इंजीनियरिंग, रोबोट सिस्टम इंटीग्रेशन, इंडस्ट्री 4.0 और वॉल एंड फ्लोर टाईलिंग में 12 पदक जीतकर राज्य का नाम रौशन किया।क्षेत्रीय कौशल प्रतियोगिताओं के इन 12 विजेताओं ने जनवरी, 2022 में नई दिल्ली में हुए राष्ट्रीय स्तर की कौशल प्रतियोगिताओं में भाग लिया और 8 उम्मीदवारों ने 6 कौशल जैसे कंक्रीट कंस्ट्रकशन, कारपेंटरी, सूचना नेटवर्क केबलिंग, इंडस्ट्री 4.0, प्लास्टिक डाई इंजीनियरिंग, और वॉल एंड फ्लोर टाईलिंग में पदक जीते।अतिरिक्त मिशन डायरैक्टर श्री राजेश त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की कौशल प्रतियोगिताओं के आठ विजेताओं को अक्तूबर, 2022 में शंघायी (चीन) में होने वाले विश्व कौशल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्टेट ऐंगेजमैंट अफ़सर, एन.एस.डी.सी. श्री रजत भटनागर ने कहा कि एन.एस.डी.सी. ऐसे समागमों और कौशल विकास के और सभी प्रोजेक्टों के आयोजन के लिए पी.एस.डी.एम के साथ मिलकर काम कर रहा है।

 

Tags: Punjab Admin , Punjab Skill Development Mission , PSDM , Mahatma Gandhi State Institute of Public Administration , MGSIPA , Deepti Uppal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD