Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब पुलिस की पुख़्ता जानकारी के आधार पर हरियाणा पुलिस द्वारा 3 आईईडीज़ और पिस्तौल समेत 4 व्यक्ति गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की टीमें पहले ही फाजिल्का से मुलजिमों का कर रही थीं पीछा

Crime News Punjab, Police, Crime News, Punjab Police, Haryana Police, Fazilka, Zira, Ferozepur, Director General of Police, DGP Punjab VK Bhawra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 05 May 2022

Last updated on: May 05, 2022, 00:00 IST

एक संगठित और पूर्ण तालमेल भरपूर कार्यवाही के अंतर्गत, पंजाब पुलिस ने गुरूवार को दोषियों का 300 किलोमीटर से अधिक दूर तक पीछा करके और चार शक्की व्यक्तियों की गिरफ्तारी से एक संभावित आतंकवादी हमले को टालने में बड़ी सफलता हासिल की है। इन व्यक्तियों के पास से 3आईईडीज़ जो एक मैटलिक केस (2.5 किलो प्रत्येक) में पैक किये गए थे, 1पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया गया है। दोषियों की पहचान गुरप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह और परमिन्दर सिंह तीनों निवासी गाँव विंजोके, ज़ीरा, फ़िरोज़पुर और लुधियाना के गाँव भट्टियां के भुपिन्दर सिंह के तौर पर हुई है। हरियाणा पुलिस ने उक्त व्यक्तियों को पंजाब पुलिस की सूचना पर करनाल से गिरफ्तार किया गया है।

इस सम्बन्धी जानकारी सांझा करते हुए डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब वी. के भावरा ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी ने पहले एक इनपुट सांझा की थी कि फाजिल्का और फ़िरोज़पुर के सरहदी जिलों में कुछ शक्की व्यक्तियों के होने संबंधी जानकारी मिली थी, जिन पर पुलिस को शक है कि वह विस्फोटक सामग्री और हथियार लेजा सकते हैं। उन्होंने बताया कि उक्त जानकारी के बाद, कमांडैंट पीएपी हरकमलप्रीत सिंह खख और एस.एच.ओ. ऐस.ऐस.ओ.सी. फाजिल्का सतिन्दरदीप सिंह बराड़ के नेतृत्व वाली पुलिस टीमों से तरफ केंद्रीय एजेंसी की टीमों के साथ मिल कर इन शक्कियों को काबू करने के लिए बुधवार और गुरूवार की बीच का रात को छापेमारी की गई। इन टीमों ने सांझे तौर पर फ़िरोज़पुर, फाजिल्का, फरीदकोट और एसएएस नगर जिलों में शक्की टिकानों की पहचान की थी।

डी.जी.पी. ने बताया कि शक्की व्यक्ति फ़िरोज़पुर के क्षेत्र में एक सफ़ेद रंग की इनोवा गाड़ी डीएल वीबी 7869 में घूमते पाये गए और पुलिस की तरफ से पीछा करने पर उन्होंने गाड़ी का रूख लुधियाना की ओर कर लिया। उन्होंने कहा “जब शक्की व्यक्ति नेशनल हाईवे के रास्ते अम्बाला की तरफ आगे बढ़ने लगे, तो तत्काल कार्यवाही करते हुए पंजाब पुलिस ने हरियाणा पुलिस के साथ संपर्क बनाया जिसके अंतर्गत करनाल में वाहन को रोक कर मुलजिमों को आईईडी समेत गिरफ्तार किया गया।’’ प्राथमिक पूछताछ के दौरान मुलजिमों ने कबूला कि वह पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर से आतंकवादी बने हरविन्दर सिंह उर्फ रिन्दा के लिए काम करते थे। ज़िक्रयोग्य है कि रिन्दा जो कि पंजाब, चण्डीगढ़, महाराष्ट्र और हरियाणा में सक्रिय एक मशहूर गैंगस्टर है और पंजाब पुलिस को कत्ल, कंट्रैक्ट कीलिंग, डकैती, फिरौती और सनैचिंग जैसे कई घृणित अपराधों में वांछित है।

बताने योग्य है कि करनाल के मधुबन पुलिस थाने में दर्ज की गई एफ.आई.आर. के मुताबिक ऐस.ऐस.ओ.सी. फाजिल्का के एस.एच.ओ. सतीन्द्र सिंह बराड़ ने हरियाणा पुलिस को सूचना दी थी कि एक सफ़ेद रंग की इनोवा कार शक्की रूप में विस्फोटक लेकर पंजाब से दिल्ली की तरफ जा रही है। जिसके उपरांत पुलिस की टीमों को वाया टोल प्लाज़ा और नाका लगाने के लिए भेजा गया और वाहनों की चैकिंग के दौरान मुलजिमों को गोला-बारूद समेत गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Tags: Crime News Punjab , Police , Crime News , Punjab Police , Haryana Police , Fazilka , Zira , Ferozepur , Director General of Police , DGP Punjab VK Bhawra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD