जेल-अस्पताल से बाहर आते ही बोले लालू- हनुमान चालीसा पढ़नी है तो मंदिर जाओ, मस्जिद क्यों जाते हो

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जेल-अस्पताल से बाहर आते ही बोले लालू- हनुमान चालीसा पढ़नी है तो मंदिर जाओ, मस्जिद क्यों जाते हो

Lalu Prasad Yadav , Patna , Lalu Prasad Yadav Bail , Lalu Prasad Yadav Health
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

05 May 2022

Last updated on: May 05, 2022, 00:00 IST

चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सेहत इन दिनों नासाज चल रही है। हलांकि कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। जमानत के बाद से उनका ईलाज दिल्ली के ए़म्स अस्पताल में चल रहा था। वीरवार को एम्स से छुट्टी के बाद लालू यादव ने कहा, मैं अब ठीक हूं डॉक्टरों की देखरेख में मुझे डिस्चार्ज किया गया है और एक हफ्ते बाद फिर डॉक्टरों ने बुलाया है। वहीं लालू प्रसाद यादव ने हनुमान चालीसा मुद्दे पर भी अपना बयान  दिया है।लालू नें कहा- जिसे हनुमान चालीसा पढ़ना है तो वो मंदिर में जाके पढ़े। हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए मस्जिद जाने की क्या जरूरत है। ये सब देश तोड़ने के लिए किया जा रहा है। ऐसा करके इरिटेट किया जा रहा है कि वो रिएक्ट करें और दंगा-फसाद हो।

लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा को लालू प्रसाद यादव ने गलत करार दिया। उन्होंने कहा कि ये देश के लिए बहुत ही खराब हो रहा है। इसके साथ ही लालू प्रसाद ने प्रशांत किशोर द्वारा नई पार्टी बनाने के सवाल पर आरजेडी सुप्रीमो ने कहा कि प्रशांत किशोर पूरा देश घूमे लेकिन वो लौटा दिए गए। अब वहीं पहुंच गए हैं, जहां उनका कोई ठिकाना नहीं है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 22 अप्रैल को ही डोरंडा ट्रेजरी मामले में जमानत मिलने के बाद से ही लालू यादव की रिहाई कागजातों के कारण लटक गई थी। बाद में उन्हें 28 अप्रैल को रिहाई का आदेश मिला, लेकिन एम्स के डॉक्टरों से हरी झंडी मिलने का इंतजार था। उन्होंने कहा कि वो अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर रहेंगे। उन्हें डॉक्टरों ने पानी कम पीने और संयम बरतने की सलाह दी है। 

 

Tags: Lalu Prasad Yadav , Patna , Lalu Prasad Yadav Bail , Lalu Prasad Yadav Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD