Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

"देहाती डिस्को" बाप बेटे की इमोशनल जर्नी है : निर्देशक मनोज शर्मा

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Manoj Sharma, Dehati Disco, Krishna Abhishek, Mugdha Godse, Sharma Ji Ki Lag Gayi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 May 2022

Last updated on: May 05, 2022, 00:00 IST

कृष्णा अभिषेक, मुग्धा गोडसे स्टारर कॉमेडी फिल्म "शर्मा जी की लग गई" सहित कई हिट फिल्मों के लेखक निर्देशक मनोज शर्मा की नेक्स्ट फ़िल्म देहाती डिस्को 27 मई को रिलीज होने जा रही है। फ़िल्म के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। यह फ़िल्म बाप बेटे भोला और भीमा की इमोशनल कहानी है। भोला का किरदार बॉलीवुड के टॉप कोरियोग्राफर गणेश आचार्या निभा रहे हैं जबकि उनके बेटे भीमा का रोल मास्टर सक्षम शर्मा ने निभाया है जो सुपर डांस चैप्टर 3 के फाइनलिस्ट रहे हैं। मनोज शर्मा का कहना है कि बेशक यह फ़िल्म डांस पर बेस्ड है मगर यह बाप बेटे की इमोशनल जर्नी भी है। इस फ़िल्म को करते समय उन्हें खूब मजा आया।  हालांकि गणेश आचार्य पहले भी अदाकारी कर चुके हैं, मगर इस फ़िल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। 

लॉक डाउन के दौरान हम दोनों ने साथ मे मिलकर फ़िल्म की स्क्रिप्ट लिखी है। हमने जैसी कल्पना की थी, फ़िल्म वैसी ही खूबसूरत बनी है और हमें उम्मीद है कि दर्शकों को भी यह सिनेमा पसन्द आएगा। मनोज शर्मा ने आगे बताया कि गणेश आचार्या के अलावा रवि किशन ने भी फ़िल्म में गजब का काम किया है। उन्होंने राधे का महत्वपूर्ण किरदार निभाया है, स्क्रीन पर जब वह आते हैं तो उनका लुक, उनकी उपस्थिति दर्शकों के लिए एक ट्रीटमेंट होगी। मनोज जोशी, राजेश शर्मा, पंकज बेरी सहित कई कलाकारों ने  भी उम्दा अभिनय किया है। फ़िल्म की 45 दिनों की लगातार शूटिंग लखनऊ में बड़े स्तर पर की गई थी, जिसमें काफी डांसर्स, क्राउड भी थे। फ़िल्म के प्रोड्यूसर्स गितेश चन्द्रकर, वसीम कुरैशी और कमल किशोर मिश्रा ने मेरा पूरा साथ दिया और सिर्फ इतना कहा कि मनोज जी, आपको अच्छी फिल्म बनानी है। 

मैं अपने तमाम निर्माताओं का शुक्रिया अदा करता हूँ जिन्होंने मुझे अच्छा काम करने का मौका दिया और मैं अपने हिसाब से टीम चुन पाया। रेमो डिसूजा ने भी इसमें गेस्ट अपीरियंस किया है, मैं उन्हें भी धन्यवाद कहना चाहूंगा। इस फिल्म का संगीत भी इसका हाइलाइट है। इस डांसिंग और म्यूज़िकल फ़िल्म में बेहतर संगीत का होना जरूरी था। इंटरनेशनल ड्रमर ड्रम्स शिवमणि ने इसमे कमाल का म्यूजिक दिया है। टी सीरीज द्वारा इसके गाने जल्द रिलीज किये जाएंगे। मनोज शर्मा ने बताया कि कुरैशी प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड और वन एंटरटेनमेंट फ़िल्म प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी देहाती डिस्को को देखते समय दर्शक अपने देश, अपनी मिट्टी, अपने कल्चर पर प्राउड फील करेंगे क्योंकि यह फ़िल्म अपने मुल्क की बात करती है, अपने देश की कला में जो पॉवर है, यह सिनेमा उस चीज को लेकर आता है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Manoj Sharma , Dehati Disco , Krishna Abhishek , Mugdha Godse , Sharma Ji Ki Lag Gayi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD