Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भगवंत मान द्वारा अपने पैतृक गांव सतौज के किसानों को अधिक से अधिक क्षेत्रफल धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का न्योता

अपेक्षित बिजली सप्लाई यकीनी बनाने के लिए झारखंड में पंजाब की आवंटित खदान से कोयले की सप्लाई जल्द ही फिर शुरू की जायेगी

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Satauj, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सतौज (संगरूर) , 03 May 2022

Last updated on: May 03, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को अपने पैतृक गाँव सतौज से धान की फ़सल की सीधी बुवाई (डीएसआर) की मुहिम की शुरूआत की जिससे पानी का संयम से प्रयोग करके सीधी बुवाई के तहत धान की फ़सल की काश्त को उत्साहित किया जा सकेगा।अपने पैतृक गाँव के किसानों को धान की बुवाई की इस नयी तकनीक को बड़े स्तर पर अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब निवासियों ने बड़े स्तर पर राज्य में ’आप’ की सरकार को जनादेश दिया है और अब राज्य के सर्वपक्षीय विकास और खुशहाली के लिए सीधी बुवाई और अन्य बहुत सी पहलकदमियां शुरू करना हमारा फ़र्ज़ बनता है और इसलिए लोगों के बड़े सहयोग और समर्थन की बेहद ज़रूरत है।

तेज़ी से गिर रहे भूजल के स्तर पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए भगवंत मान ने कहा कि हमारे किसानों को रिवायती धान की लगवाई से सीधी बुवाई जैसी उन्नत तकनीक की तरफ प्रेरित करना समय की ज़रूरत है। इसके इलावा, यह समय की माँग है कि धान की काश्त के लिए एक ऐसी तकनीक अपनाई जाये जिससे हमारे बहुमूल्य कुदरती स्रोत पानी की बचत की जा सकती है। इसलिए किसानों की तरफ से अपनी लगभग आधी ज़मीन पर सीधी बुवाई की जाये जिससे वह पानी बचाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सीधी बुवाई को उत्साहित करने के लिए हमारी सरकार ने धान की खेती के लिए पानी बचाने के इस तरीके को अपनाने वाले किसानों को 1500 प्रति एकड़ के हिसाब से वित्तीय सहायता देने का फ़ैसला किया है।मान ने सतौज के किसानों को न्योता देते हुये कहा कि वह अधिक से अधिक क्षेत्रफल पर डी.एस.आर विधि से धान की बुवाई करके पूरे पंजाब के लिए मिसाल कायम करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में फ़सली विभिन्नता को उत्साहित करने के लिए उनकी सरकार मक्का, दालें और बाजरे समेत वैकल्पिक फ़सलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य मुहैया करवाएगी और इन फ़सलों की पैदावार अपनी ज़िम्मेदारी पर बेचेगी।मुख्यमंत्री ने किसानों को यह भी भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार के कार्यकाल के दौरान उनको खादों, नदीननाशक और कीटनाशकों की उच्च गुणवत्ता प्रदान की जायेगी।भगवंत मान ने कहा कि राज्य में बिजली की अपेक्षित सप्लाई को यकीनी बनाने के लिए उनकी सरकार झारखंड में पंजाब की आवंटित खदान से कोयले की खुदाई फिर शुरू करने जा रही है जोकि 2015 से बंद थी। उन्होंने कहा कि कोयले की निर्विघ्न सप्लाई से कृषि, घरेलू और औद्योगिक क्षेत्र के लिए भी बिजली की अपेक्षित सप्लाई यकीनी बनाई जायेगी।इस मौके पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, सुनाम से विधायक अमन अरोड़ा, डिप्टी कमिशनर जतिन्दर जोरवाल, एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू के अलावा मुख्यमंत्री भगवंत मान की माता और बड़ी संख्या में गांव के किसान भी उपस्थित थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Satauj , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD