Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पीएम नरेंद्र मोदी ने जर्मन चांसलर से की मुलाकात, समग्र रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक विकास पर की चर्चा

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Berlin, German Chancellor Olaf Scholz, Berlin, Germany
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 May 2022

Last updated on: May 02, 2022, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज से मुलाकात की और समग्र रणनीतिक साझेदारी के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक विकास जैसे मुद्दों पर सहयोग को लेकर चर्चा की। यह बैठक भारत और जर्मनी के बीच द्विवार्षिक अंतर सरकारी परामर्श (आईजीसी) के छठे दौर से पहले आयोजित की गई है। यूरोप दौरे के पहले चरण में बर्लिन पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और चांसलर स्कोल्ज ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने आमने-सामने मुलाकात की, जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, चर्चा में समग्र रणनीतिक साझेदारी के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक विकास के तहत द्विपक्षीय सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों को कवर किया गया।

इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, भारत और जर्मनी के बीच अंतर-सरकारी परामर्श इस दोस्ती की विशेष प्रकृति को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चांसलर स्कोल्ज के अलावा भारत और जर्मनी के शीर्ष मंत्रियों ने बर्लिन में मुलाकात की। मोदी ने इससे पहले वाइस चांसलर और वित्त मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे स्कोल्ज से पिछले साल जी20 के दौरान मुलाकात की थी। दिन की शुरूआत में मोदी बर्लिन पहुंचे, जो कि जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की तीन देशों की यात्रा में उनका पहला पड़ाव है। जर्मन राजधानी में उतरने के तुरंत बाद, मोदी ने ट्वीट किया, बर्लिन में उतर चुका हूं। आज (सोमवार) मैं चांसलर स्कोल्ज और व्यापारिक नेताओं के साथ बातचीत करूंगा और एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करूंगा। 

मुझे विश्वास है कि यह यात्रा भारत और जर्मनी के बीच दोस्ती को बढ़ावा देगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, इस साल अपनी पहली विदेश यात्रा पर गए पीएम नरेंद्र मोदी का बर्लिन में गर्मजोशी से स्वागत हुआ। भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने, हमारे व्यापक सहयोग को आगे बढ़ाने और बहुपक्षीय समन्वय को बढ़ाने के लिए तत्पर हैं। वहां पहुंचने के बाद भारतीय समुदाय के कई लोग आगे आए और प्रधानमंत्री का स्वागत किया। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, उनके साथ जुड़ना अद्भुत रहा। भारत को अपने प्रवासी भारतीयों की उपलब्धियों पर गर्व है।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Berlin , German Chancellor Olaf Scholz , Berlin , Germany

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD