Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रदेश के लिये 2534 करोड़ की पेयजल परियोजनाएं : महेन्द्र सिंह ठाकुर

हर घर में नल और नल में जल के लक्ष्य को कर रही सरकार पूरा

Mahender Singh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 30 Apr 2022

Last updated on: Apr 30, 2022, 00:00 IST

जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की पेयजल परियोजनाओं के लिये कुल 2534.60 करोड़ रुपये की तीन बड़ी बाह्य सहायता परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। इनमें एशियन विकास बैंक द्वारा वित्त पोषित 1064.67 करोड़ रुपये की एक वृहद हिमाचल प्रदेश ग्रामीण पेयजल सुधार परियोजना, न्यू विकास बैंक द्वारा वित्त पोषित प्रदेश की छूटी अथवा आंशिक तौर पर शामिल बस्तियों को जलापूर्ति प्रदान करने के लिये 743 करोड़ रुपये की परियोजना तथा एएफडी केे तहत वित्त पोषित 726.93 करोड़ रुपये की हिमाचल प्रदेश के पांच शहरों को पेयजल तथा स्वच्छता सुविधाएं प्रदान करने की परियोजना शामिल है।

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि एशियन विकास बैंक की वित्त पोषित परियोजना के तहत उन जलापूर्ति योजनाओं का सुधार व मुरम्मत की जाएगी जिनका निर्माण वर्ष 2000 से पूर्व किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की परियोजनाओं का पता लगाकर आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। इसी प्रकार, एएफडी वित्त पोषित परियोजना प्रदेश के पांच शहरों को जलापूर्ति तथा स्वच्छता सुविधाएं प्रदान करने के लिये स्वीकृत हुई है और इसमें कुल्लू, पालमपुर, नाहन, बिलासपुर तथा करसोग शहरों को सम्मिलित किया गया है।महेन्द्र सिंह ठाकुर आज मनाली में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों व अभियंताओं के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अभियंताओं को निर्देश दिये कि जिला में हर घर में नल तथा नल में जल सुविधा योजना के तहत जुलाई माह तक शत-प्रतिशत घरों को कवर करने के लिये प्रयासों में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ पेयजल सुविधा प्रदान करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शुमार है और इस लक्ष्य को तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है। 

उन्होंने जिला के विभिन्न भागों में निर्माणाधीन जलापूर्ति योजनाओं की संबंधित मण्डलों के अभियंताओं से क्रमवार जानकारी हासिल करके आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये।जल शक्ति मंत्री ने कहा कि मनाली तथा आस-पास की ग्राम पंचायतों के लिये तैयार की गई लगभग 315 करोड़ रुपये की मल निकासी परियोजना का कार्य अगले तीन चार माह में आरंभ हो जाएगा। उन्होंने अभियंताओं को निर्देश दिये कि इस परियोजना के निर्माण के लिये निविदा प्रक्रिया को आगामी 31 अगस्त तक पूरा कर लें ताकि सितम्बर माह में कार्य आंरभ किया जा सके। उन्होंने कहा कि कुल्लू शहर में प्रदेश की पहली किस्म के सिवरेज ट्रीटमेन्ट संयुत्र ने कार्य करना आंरभ कर दिया है जो राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के मानदण्डों पर पूरी तरह खरा उतरा है।जिला के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन जल शक्ति मंत्री कुल्लू विधानसभा के तहत दोहरा नाला में प्रातः 10 बजे 26वें जनमंच की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में प्रमुख अभियंता परियेाजना सुशील जस्टा, मुख्य अभियंता सुरेश महाजन व धर्मेन्द्र गिल तथा बाह्य वित्त पोषित परियोजनाओं से जुड़े समस्त अधीक्षण अभियंता व अधिशाषी अभियंता उपस्थित रहे।

 

 

Tags: Mahender Singh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD