Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नए स्थापित किए गए फायर स्टेशनों के लिए 20 नई दमकल गाडिय़ों को हरी झंडी दिखाई

लोगों के जान-माल की रक्षा के लिए आग पर काबू पाने की सेवाओं को और कारगर ढंग से मुहैया करवाने के आदेश के साथ उठाया कदम

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, A Venu Prasad, Ravi Bhagat, Puneet Goyal, Mini Fire Tenders
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 29 Apr 2022

Last updated on: Apr 29, 2022, 00:00 IST

राज्य में आग लगने की किसी भी असुखद घटना को रोकने के लिए आग से सुरक्षा के बुनियादी ढांचे को और ज्यादा मज़बूत बनाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्य के अलग-अलग जिलों में नए स्थापित किए गए 20 फायर स्टेशनों को आग बुझाने वाले नए मल्टीपर्पज़ फायर और मिनी फायर टैंडर समर्पित किए।स्थानीय निकायों संबंधी विभाग के नागरिक केंद्रित प्रयासों की भरपूर सराहना करते हुए भगवंत मान ने कहा कि यह दमकल गाडिय़ाँ आग लगने की अक्सर घटने वाली घटनाओं से लोगों के जान-माल की रक्षा के लिए सहायक सिद्ध होंगी। उन्होंने आशा अभिव्यक्त की कि इन नए मल्टीपर्पज़ और मिनी फायर टैंडरों के साथ औद्योगिक इकाईयों के अलावा कटाई के सीजन के दौरान खड़ी फ़सलों को आग लगने की घटनाओं को काफ़ी हद तक रोका जा सकेगा।इससे पहले मुख्यमंत्री ने आज दोपहर यहाँ म्युनिसीपल भवन से इन फायर टैंडरों को हरी झंडी देकर रवाना किया।

इस दौरान प्रमुख सचिव स्थानीय सरकारें विवेक प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह फायर टैंडर 13 जिलों में नए स्थापित किए गए 20 फायर स्टेशनों के लिए भेजे गए हैं। इन जिलों में अमृतसर, तरनतारन, बठिंडा, मानसा, फिऱोज़पुर, मोगा, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, रोपड़, बरनाला और संगरूर शामिल हैं। इसके अलावा विभाग को जल्द ही तत्काल कार्यवाही करने वाले वाहन (क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल) प्राप्त होंगे, जोकि इन फायर स्टेशनों को मुहैया करवाए जाएंगे।गौरतलब है कि इस समय पंजाब में अलग-अलग नगर निगमों और नगर परिषदों के अधीन कुल 49 फायर स्टेशन काम कर रहे हैं, जिनमें 207 फायर टैंडर काम कर रहे हैं। फि़लहाल कोई भी असुखद घटना घटने की सूरत में इन फायर टैंडरों को 50 से 60 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। लोगों को तेज और बेहतर सेवाएं प्रदान करने और तुरंत सेवाएं देने के समय को घटाने के लिए राज्य सरकार ने 20 नए फायर स्टेशन स्थापित किए हैं और इसके साथ इन फायर स्टेशनों की संख्या 69 हो जाएगी और काम करने का क्षेत्र 50-60 किलोमीटर से कम होकर 25-30 किलोमीटर तक हो जाएगा।इस मौके पर अन्यों के अलावा मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेणु प्रसाद, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव रवि भगत और स्थानीय सरकारों के डायरैक्टर पुनीत गोयल उपस्थित थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , A Venu Prasad , Ravi Bhagat , Puneet Goyal , Mini Fire Tenders

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD