Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

मुंबई के सुपरकॉप राकेश मारिया पर बायोपिक बनाएंगे रोहित शेट्टी

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Rohit Shetty, Rakesh Maria
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Apr 2022

Last updated on: Apr 30, 2022, 00:00 IST

'सिंघम', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और ब्लॉकबस्टर हिट 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया पर बायोपिक बनाने का फैसला किया है। इस बायोपिक के लिए रोहित शेट्टी ने रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ हाथ मिलाया है। बायोपिक मारिया के 2020 के संस्मरण 'लेट मी से इट नाउ' पर आधारित होगी। बायोपिक के लिए कास्टिंग की जा रही है। बायोपिक के बारे में बात करते हुए रोहित शेट्टी ने कहा, "राकेश मारिया वह व्यक्ति जिसने 36 वर्षों तक आतंक को देखा। उनकी अविश्वसनीय यात्रा 1993 में मुंबई में हुए विस्फोटों से लेकर अंडरवल्र्ड के खतरों से भरी हुई है। रियल लाइफ के सुपर कॉप की बहादुरी और निडरता पर्दे पर लाकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं।"

आईपीएस अधिकारी राकेश मारिया ने 1981 बैच से सिविल सेवा परीक्षा पास की। 1993 में पुलिस उपायुक्त (यातायात) के रूप में, उन्होंने बॉम्बे सीरियल धमाकों के मामले को सुलझाया। मारिया ने 2003 गेटवे ऑफ इंडिया और जावेरी बाजार दोहरे विस्फोट मामले को सुलझाया। देश की आर्थिक राजधानी में हुए 26/11 हमले की जांच की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई। मारिया ने जिंदा पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी अजमल कसाब से पूछताछ की और मामले की सफलतापूर्वक जांच की।

बायोपिक बनने पर राकेश मारिया ने कहा, "यात्रा को फिर से जीना रोमांचक है। रोहित शेट्टी जैसे शानदार निर्देशक बायोपिक का निर्माण कर रहे हैं, यह मेरे लिए वास्तव में खुशी की बात है। पुरानी यादों से अधिक, कठिन चुनौतियों का सामना कर काम करने वाली मुंबई पुलिस के असाधारण काम को लोगों के सामने रखने का यह एक कीमती अवसर है।"

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Rohit Shetty , Rakesh Maria

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD