Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

मुख्यमंत्री द्वारा सरहद पार से नशे और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए एंटी-ड्रोन प्रौद्यौगिकी विकसित करने पर जोर

राज्य की शान बहाल करने का प्रण, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के कैंपस में पंजाब के पहले ड्रोन ट्रेनिंग हब का उद्घाटन

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Amit Talwar, Vivek Sheel Soni, Gurpreet Singh Bhullar, Chandigarh University, Gharuan, Chandigarh University Gharuan, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, CGC Gharuan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर, (मोहाली) , 23 Apr 2022

Last updated on: Apr 23, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पड़ोसी देश से नशे और हथियारों की ड्रोनों के द्वारा होती तस्करी की चुनौती से निपटने के लिए राज्य में एंटी ड्रोन प्रणाली विकसित करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।आज यहाँ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पंजाब के पहले ड्रोन ट्रेनिंग हब का उद्घाटन करने के बाद यूनिवर्सिटी के कैंपस में विद्यार्थियों को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब एक सरहदी राज्य होने के कारण ड्रोन प्रौद्यौगिकी को अधिक से अधिक विकसित करने की ज़रूरत है क्योंकि पड़ोसी देश ड्रोनों के द्वारा हमारे सरहदी इलाकों में नशों और हथियारों की तस्करी करता है जिस कारण हमारे पास ड्रोन ट्रेकिंग जैसी प्रौद्यौगिकी भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रौद्यौगिकी ने दुनिया को एक सांसारिक गाँव में बदल दिया है और मौजूदा समय में उभर रही चुनौतियों से निपटने के लिए प्रौद्यौगिकी में खोज और सुधार होते रहने चाहिएं।

बेरोजगारी को सभी बीमारिओं की जड़ बताते हुए मुख्यमंत्री ने बाहरी देशों में प्रवास कर रहे नौजवानों को पंजाब में ही रोज़गार के बेहतर मौके प्रदान करने का वायदा किया। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के नौजवान बहुत प्रतिभाशाली हैं परन्तु पिछली सरकारों की तरफ से रोज़गार के मौके पैदा न करने के कारण मजबूरन उनको बेगाने देशों में रोज़गार तलाशने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी की गंभीर समस्या भी नशों की बीमारी के लिए ज़िम्मेदार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में निवेश करने के लिए जल्दी ही नये उद्योग और देश-विदेश की नामी कंपनियों तक पहुँच करेगी जिससे हमारे किसी भी हुनरमंद बच्चे को रोज़गार के लिए अपनी मातृ-भूमि न छोड़नी पड़े।पंजाब को फिर रंगला पंजाब बनाने के लिए अपनी वचनबद्धता को दोहराते हुए भगवंत मान ने कहा कि इतिहास में पंजाब को कई बार उतार-चढ़ाव देखने पड़े हैं और भविष्य में भी पंजाब की सरदारी पहले की तरह कायम करेंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पंजाब के लोगों ने हमें हमारे अन्दाजे से भी बड़ा जनादेश दिया है जिस कारण उनको हम से बहुत बड़ी उम्मीदें भी हैं और मैं वायदा करता हूं कि हम आपकी आशाओं -उम्मीदों पर खरा उतरने तक चैन से नहीं बैठेंगे।’’इस मौके पर मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों का सम्मान भी किया।इस दौरान यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू ने मुख्यमंत्री का यूनिवर्सिटी आने पर स्वागत किया।इस मौके पर हलका चमकौर साहिब से विधायक डॉ. चरनजीत सिंह के इलावा डिप्टी कमिशनर अमित तलवाड़, डी.आई. जी. गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एस.एस.पी. विवेक शील सोनी और अन्य सिविल और पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Amit Talwar , Vivek Sheel Soni , Gurpreet Singh Bhullar , Chandigarh University , Gharuan , Chandigarh University Gharuan , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , CGC Gharuan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD