Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

साडे आले फिल्म का दूसरा गाना यार विछ़डे़ रिलीज

Yaar Vichre, Saga Studios, Saga Music, Sadde Aale , Jatinder Mauhar , Deep Sidhu , Gugu Gill , Mahabir Bhullar , Sukhdeep Sukh , Amrit Aulakh , Pollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Punjabi Films , Movie
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Apr 2022

Last updated on: Apr 21, 2022, 00:00 IST

साडे आले फिल्म के टाइटल ट्रैक के रिलीज होने के आज 3 दिन बाद सागा स्टूडियो द्वारा फिल्म का दूसरा गाना यार विछ़डे़ रिलीज किया गया|  इस संगीत को अमरिंदर गिल ने अपनी शानदार आवाज दी है जो इस गीत को लाजवाब बनाता है| इस गाने की कंपोजीशन मुख्तार सहोता तथा यह गाना बिंदरपाल फतेह द्वारा लिखा गया है| इस गीत को सुनने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि सागा स्टूडियो इस गाने के पीछे के दर्द को लोगों तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा| इस संगीत द्वारा परिवार से बिछड़ जाने के दर्द को दर्शाया गया है| दिलों का टूटना , रिश्तो का बिछड़ना और इसके पीछे का दर्द को इस संगीत के द्वारा बखूबी दिखाया गया है| 

इस गाने का संगीत, अल्फाज तथा अमरिंदर गिल की शानदार आवाज इसको लाजवाब बनाते हैं|फिल्म के बारे में बात करें तो साडे आले जितेंद्र मोहर द्वारा निर्मित है तथा दीप सिद्धू, गुगु गिल महाबीर भुल्लर, अमृत ओलख जैसे सितारों से सजी यह फिल्म 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी| साडे आले फिल्म ने एक ट्रेंड बनाया है #aaovekhiyesaadeaale. कुछ दिन पहले दीप सिद्धू के अच्छे दोस्त तथा लाहौर ट्रैक के को-स्टार दिलराज ग्रेवाल अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर इस फिल्म के ट्रेलर की तारीफ करते हुए दिखाई दिए, सुखदीप सुख ने उनके इस लाइव सेशन का हिस्सा बनते हुए लोगों को #aaovekhiyesaadeaale  हैशटैग प्रमोट करने के लिए कहा|

 

Tags: Yaar Vichre , Saga Studios , Saga Music , Sadde Aale , Jatinder Mauhar , Deep Sidhu , Gugu Gill , Mahabir Bhullar , Sukhdeep Sukh , Amrit Aulakh , Pollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Punjabi Films , Movie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD