Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईआरईएनए बढ़ाए गए जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में भारत के प्रयासों में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है : भूपेंद्र यादव

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अंतरराष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक से मुलाकात की

Bhupender Yadav, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Environment, Forest and Climate Change, Bhupender Yadav, H.E. Francesco La Camera Director General, International Renewable Energy Agency, IRENA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Apr 2022

Last updated on: Apr 26, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज अंतरराष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी (आईआरईएनए) के महानिदेशक श्री फ्रांसेस्को ला कैमरा से मुलाकात की। जी-20 में भारत की अध्यक्षता के दौरान आईआरईएनए के गणमान्य प्रतिनिधियों के योगदान और आईआरईएनए व भारत के बीच जुड़ाव को मजबूत करने सहित पारस्परिक हित के अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। मंत्री ने नवीकरणीय ऊर्जा, विशेष रूप से सौर ऊर्जा पर आईआरईएनए के विशाल वैश्विक अनुभवों का उल्लेख किया। 

उन्होंने कहा कि सीओपी 26 में हमारे माननीय प्रधानमंत्री की घोषित उन्नत जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में भारत के प्रयासों में आईआरईएनए एक बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यादव ने इस बात पर जोर दिया कि जी-20 में भारत की अध्यक्षता, भारत और आईआरईएनए दोनों के लिए इस बात का एक स्वर्णिम अवसर है कि कैसे नवीकरणीय ऊर्जा विकासशील देशों की विकास आकांक्षाओं से कोई समझौता किए बिना और किसी को पीछे न रखते हुए ऊर्जा उद्योगों को कठिन से सुगम क्षेत्रों में रूपांतरण को तेज कर सकती है। 

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने इस बात को रेखांकित किया कि हम आईआरईएनए और भारत के बीच जुड़ाव को मजबूत करते हुए जी-20 और मौजूदा व्यवस्थाओं से आगे भी देख सकते हैं। आईआरईएनए यह भी पता लगा सकती है कि वह सीडीआरआई और लीडआईटी का भी हिस्सा कैसे हो सकती है, जिसका नेतृत्व भारत कर रहा है। दोनों पक्षों ने भारत जैसे विकासशील देशों की ओर से बढ़ाए गए जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए वित्त, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और क्षमता निर्माण सहायता सहित कार्यान्वयन के साधन उपलब्ध कराने के महत्व पर भी चर्चा की।

 

Tags: Bhupender Yadav , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Environment , Forest and Climate Change , Bhupender Yadav , H.E. Francesco La Camera Director General , International Renewable Energy Agency , IRENA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD