Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालिसा नहीं पढ़ पाईं नवनीत राणा.. पुलिस ने गिरफ्तार किया

नवनीत राणा के घर के बाहर सैकड़ों शिवसैनिक जमा हो गए और जमकर नारेबाजी की। नवनीत राणा को अपना फैसला बदलना पड़ा। लेकिन उनकी मश्किलें कम होती नहीं नजर आ रही हैं। अब नवनीत को पुलिस थाने लेकर चली गई है।

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Apr 2022

Last updated on: Apr 23, 2022, 00:00 IST

अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा ने आज सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का चैलेंज दिया था। इसके बाद नवनीत राणा के घर के बाहर सैकड़ों शिवसैनिक जमा हो गए और जमकर नारेबाजी की। नवनीत राणा को अपना फैसला बदलना पड़ा। लेकिन उनकी मश्किलें कम होती नहीं नजर आ रही हैं। अब नवनीत को पुलिस  थाने लेकर चली गई है। 

इससे पहले नवनीत राणा ने कहा कि मुझे लगता है कि मेरा उद्देश्य स्पष्ट तरीके से पूरा हो गया। हम मातोश्री तक नहीं पहुंच पाए, लेकिन जो हनुमान चालीसा हम करने वाले थे, वो कई भक्त वहां मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं। कहीं ने कहीं ये सिद्ध होता है कि हमारी आवाज वहां तक पहुंची है। हमारा मकसद पूरा हो गया है।

मुंबई के खार इलाके में अमरावती सांसद नवनीत राणा के आवास के बाहर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं को उनके आवास के बाहर देखा गया। इस बीच नवनीत और उनके पति रवि राणा को पुलिस खार पुलिस स्टेशन लेकर पहुंची है। इस दौरान नवनीत ने कहा कि हमें जबरन यहां लाया गया है। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस से मदद की गुहार लगाई है।

शिवसेना गुंडों की शिवसेना रह गई है

उन्होंने कहा कि जो भी गुंडे उद्धव ठाकरे ने हमारे घर तक भेजे हैं, अमरावती के घर में हो या मुंबई के घर में हो। बाला साहब के साथ ही उनके शिवसैनिक कब के चले गए। आज की शिवसेना गुंडों की शिवसेना रह गई है। बाला साहब के शिवसैनिक होते तो वा आज हमारे साथ खड़े होते। हिंदुओं के साथ खड़े रहते। लेकिन ऐसा हुआ नहीं, हमें विश्वास था कि ऐसा हो भी नहीं सकता था।

ये है पूरा मामला- 

दरअसल, बडनेरा से निर्दलीय विधायक रवि राणा और उनकी पत्नी व सांसद नवनीत राणा ने शनिवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का एलान किया था। जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। वहीं इस एलान के बाद से शिवसेना के सैकड़ों कार्यकर्ता राणे परिवार के आवास के बाहर जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कई कार्यकर्ता तो बैरिकेड्स तोड़कर गेट के अंदर भी घुस गए। हालांकि, राणा दंपति मातोश्री तो नहीं पहुंचे, पर उनके समर्थकों ने वहां हनुमान चालीसा का पाठ किया।

 

Tags: navneet , rana , religious , sentiments , arrested , uddhav thackeray , devendra fadnavis

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD