Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

6 मई को सिनेमाघरों में आने वाली अविश्वसनीय पंजाबी फिल्म 'माँ' को बनाने के पीछे की कहानी

Pollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Punjabi Films, Movie, Divya Dutta, Gippy Grewal, Maa, Babbal Rai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Apr 2022

Last updated on: Apr 23, 2022, 00:00 IST

जहां गिप्पी ग्रेवाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'माँ' का ट्रेलर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, वहीं फिल्म के पर्दे के पीछे की कहानी दर्शकों के बीच आ गई है। दिव्या दत्ता कैसे 'माँ' में तब्दील हो गईं, यह देखना बहुत रोमांचक होगा। हंबल मोशन पिक्चर्स की प्रस्तुति, फिल्म मदर्स डे सप्ताहांत पर दुनिया भर में रिलीज होने जा रही है। दिव्या दत्ता फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही हैं, एक माँ जिसके संघर्ष की यह कहानी है, कहती हैं कि उन्हें सेट पर बहुत मज़ा आया, “लंबे समय के बाद मैं एक पंजाबी फिल्म कर रही हूँ और यह एक अद्भुत अनुभव रहा है। मुझे हमेशा से ही पंजाबी फिल्में करना पसंद है और यह प्रोजेक्ट वास्तव में मेरे दिल के करीब है।"

जैसा कि प्रशंसक देख सकते हैं, पर्दे के पीछे गिप्पी और फिल्म के निर्देशक बलजीत सिंह देओ एक-दूसरे के साथ हस्सी मजाक करते हुए नज़र आ रहे हैं। गिप्पी निर्देशक के साथ अपने फिल्म निर्माण कौशल के बारे में मजाक करते है। बलजीत सिंह देओ हमें अपने अनुभव के बारे में बताते हैं, “मैं इस तरह के पात्रों को बहुत गहराई से चित्रित करने के लिए कोई और बेहतर कलाकारों के बारे में नहीं सोच सकता था। उनके साथ काम करते हुए, यह पता लगता है कि दिव्या दत्ता, गिप्पी ग्रेवाल और अन्य सभी कितने अनुभवी कलाकार हैं। ऐसे मंझे हुए कलाकार समझते थे की कहानी की गहराई क्या है और किस तरह से परदे पर उतारा जा सकता है। ”

हालांकि अभिनेताओं ने ऑफ-स्क्रीन सेट पर काफी मनोरंजन के साथ शूटिंग की है, जहां तक ट्रेलर की बात है, कलाकारों ने मातृत्व के ऐसे संवेदनशील विषय का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपना दिल और जान लगा दी है। दिव्या दत्ता, गिप्पी ग्रेवाल और बब्बल राय को कहानी के अनुसार अपने शॉट्स को सुधारते हुए देखा जा सकता है, जिससे यह पता चलता है कि ये कलाकार अपने काम में कितने अनुभवी हैं। 6 मई 2022 को सिनेमाघरों में यह कहानी देखनी दिलचस्प होगी।

 

Tags: Pollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Punjabi Films , Movie , Divya Dutta , Gippy Grewal , Maa , Babbal Rai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD