Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

CM उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ना चाहती थी नवनीत राणा, शिवसैनिकों ने रोका

अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा ने आज सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का चैलेंज दिया था। इसके बाद नवनीत राणा के घर के बाहर सैकड़ों शिवसैनिक जमा हो गए और जमकर नारेबाजी की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Apr 2022

Last updated on: Apr 23, 2022, 00:00 IST

देश में दो मुद्दों पर विवाद काफी गरमाया हुआ है। एक जहांगीरपुरी हिंसा और दूसरा है महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा। अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा ने आज सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का चैलेंज दिया था। इसके बाद नवनीत राणा के घर के बाहर सैकड़ों शिवसैनिक जमा हो गए और जमकर नारेबाजी की। नवनीत राणा के घर पर सुबह से ही शिवसैनिकों ने हंगामा किया हुआ है। नवनीत राणा ने सीएम उद्धव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके इशारे पर शिवसैनिकों ने मेरा घर घेरा है। महाराष्ट्र में हालात बिगड़ रहे हैं यहां राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए।

नवनीत राणा ने कहा कि हम जनता को परेशान नही करना चाहते। बाला साहब के असली शिवसैनिक हमारे साथ हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। अगर उनके विचार बाला साहब वाले होते तो वे हनुमान चालीसा का विरोध कभी नही करते। उन्हें तो यह भी पता नहीं चला की हम मुंबई आए हैं वो हमें क्या रोकेंगे। 

एक शिवसेना समर्थक ने कहा, 'हमने राणा दंपत्ति की चुनौती स्वीकार कर ली है। उन्हें आने दो, हम उनका स्वागत करने और उन्हें 'महाप्रसाद' देने के लिए तैयार हैं। मीडिया से बात करते हुए शिवसेना सांसद अनिल देसाई ने कहा कि मातोश्री शिवसैनिकों का मंदिर है और हिंदुत्व शिवसेना के खून में है।  हमें हिंदुत्व सिखाने की जरूरत नहीं है।

नवनीत राणा ने आरोप लगाया कि हमारे मुख्यमंत्री दो-ढाई साल से किसी भी जिले के दौरे पर नहीं गए हैं। राज्य में इतनी समस्याएं हैं लेकिन मुख्यमंत्री इस पर ध्यान नहीं देते। उन्होंने कहा, मैं 100 प्रतिशत मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करूंगी। हमें कोई नहीं रोक सकता।

शिवसैनिकों ने किया हंगामा, पुलिस के बैरिकेड तोड़े-

इस बीच नवनीत राणा के पति रवि राणा ने कहा है कि उनके घर में शिवसैनिक घुस रहे हैं। घर के बाहर शिवसैनिकों ने बैरिकेड तोड़ दिए हैं। हमें मातोश्री जाने से रोका जा रहा है। लेकिन हमें कोई नहीं रोक सकता। हम मातोश्री के बाहर जाएंगे और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

 

Tags: navneet rana , matoshree , hanuman chalisa , chief minister , uddhav thackeray

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD