Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी

 

पूर्व सीएम चन्नी का भतीजा नौकरी के नाम पर रिश्वत मांगता था: मान

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Punjab, Chief Minister, Charanjit Singh Channi, Charanjit Singh Channi Nephew, Bhagwant Mann Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 May 2023

Last updated on: May 22, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की पिछली सरकारों पर लोगों को लूटने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि पिछली सरकारों ने नौजवानों को नौकरियां बेचती थीं, जबकि उनकी सरकार पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से योग्यता के आधार पर नौकरियां मुहैया करा रही है। संगरूर जिले के दिरबा और चीमा में तहसील परिसरों की आधारशिला रखने के बाद जनसभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि चन्नी का भतीजा हर नौकरी के लिए दो करोड़ रुपये मांगता था।

इसके विपरीत, उन्होंने कहा कि जब से उन्होंने पदभार ग्रहण किया है, तब से उनकी सरकार ने 29,000 से अधिक युवाओं को पूरी तरह योग्यता के आधार पर नौकरी दी है।मान ने कहा कि राज्य के युवाओं का शोषण करने वाले इन नेताओं को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें राज्य की जनता के प्रति जवाबदेह बनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और इस नेक काम के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। पिछली सरकारों ने निर्दयतापूर्वक राज्य को लूटा था जिसके कारण राज्य प्रगति में पिछड़ गया था।

मान ने कहा कि राज्य को लूटने वाले इन भ्रष्ट नेताओं से सरकार एक-एक पाई वसूल करेगी।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सभी चैनलों को गुरबाणी के मुफ्त अधिकार देने की बजाय एसजीपीसी अध्यक्ष अपने आकाओं द्वारा खींची गई लकीर के अनुसार केवल एक चैनल को यह अधिकार देने पर अड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि अगर दुनिया भर में 'सरब संजी गुरबानी' के माध्यम से 'सरबत दा भला' (सभी का कल्याण) का सार्वभौमिक संदेश प्रसारित किया जाता है तो एसजीपीसी अध्यक्ष को क्या आपत्ति है।

मान ने कहा कि एसजीपीसी के अध्यक्ष, जो लोकसभा चुनाव में अकाली दल के लिए वोट मांगते हैं, उन्हें धर्मोपदेश देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी अध्यक्ष को बताना चाहिए कि गुरबाणी के प्रसारण का अधिकार देने से धर्म को खतरा है। मान ने कहा कि यह अस्पष्ट बयान है जिसकी सभी को निंदा करनी चाहिए।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Punjab , Chief Minister , Charanjit Singh Channi , Charanjit Singh Channi Nephew , Bhagwant Mann Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD