Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हलाण-एक के लिये एक करोड़ की पेयजल योजना तैयार : गोविन्द सिंह ठाकुर

हलाण-1 के स्तरोन्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का किया विधिवत शुभारम्भ

Govind Singh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Kullu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 22 Apr 2022

Last updated on: Apr 22, 2022, 00:00 IST

शिक्षा  व भाषा, कला एवम संस्कृति मन्त्री गोविंद सिंह ठाकुर मनाली विधानसभा केक अंतर्गत ग्राम पंचायत हलाण-1 के स्तरोन्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का विधिवत शुभारम्भ किया। उन्होने जानकारी देते हुये बताया कि यह स्कूल प्राथमिक पाठशाला के रूप मे 1953 में स्थापित किया गया था और 1978 मे यह स्कूल माध्यमिक पाठशाला तथा 2007 में इसे उच्च माध्यमिक पाठशाला का दर्जा प्राप्त हुआ। 

स्थानीय जनता की मांग पर अब इसे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का दर्जा प्रदान किया गया है जिससे यहां के बच्चों को 10$2 की शिक्षा भी घरद्वार पर ही प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि स्कूल में बेहतर सुविधायें उपलब्ध करवाने के लिये 3.50 करोड़ रूपये की लागत से भवन का निर्माण कर जनता को समर्पित किया जा चुका है। गोविंद ठाकुर ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिये राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के समस्त घटकों को अक्षरशः लागू किया जा रहा है और आने वाले सालों में बच्चों के व्यक्तित्व में एक अलग निखार आएगा। यह शिक्षा नीति बच्चों को एक आदर्श नागरिक बनाने के साथ-साथ उन्हें स्वावलंबी बनाने का भी काम करेगी। उन्होंने समाज के सभी लोगों से आग्रह किया कि बच्चों को नशे से दूर रखने में सहयोग करें। बच्चों के साथ घरों में भी दोस्ताना व्यवहार करें और उनकी प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखें। अत्यधिक पैसे बच्चों का न दें और दिये गए पैसे का हिसाब जरूर मांगे। '

उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा रचनात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि अपने लक्ष्य को निर्धारित करके इसे हासिल करने के लिये मेहनत करें। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हलाण-1 मे लगभग एक करोड़़ रूपये की लागत से पीने के पानी की योजना पूर्ण रूप से तैयार कर पूरी पंचायत को उपलब्ध करवाई गई है जिससे कई वर्षों से चली आ रही पीने के पानी की समस्या का भी समाधान हो चुका है। इसके अलावा पेयजल को लेकर किसी प्रकार की कमी जल जीवन मिशन योजना के माध्यम से पूरा किया जा रहा है।

गोविंद ठाकुर ने वाुसुकी नाग मन्दिर के मैदान के लिये तीन लाख व किचन शैड के लिये 2 लाख रूपये अपनी ओर से दिये तथा हलाण-रूमसू सड़क व बथाह से शिल्हा-रा-पधर सड़कांे केे निर्माण हेतु सर्वेक्षण करने के लिये लोक निर्माण विभाग को आदेश दिये। दमाधि गांव में शमशान घाट की मांग को लेकर उन्होने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि मनरेगा के तहत यहां के लिये एक मोक्षधाम बनायें।

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि गोविंद ठाकुर ने मनाली विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में अपार विकास करवाया है। स्कूलों अथवा स्वास्थ्य केन्द्रों का दर्जा बढ़ाने की बात हो या फिर भव्य भवनांे व सड़कों के निर्माण की बात हो, ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां विकास न हुआ है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की अनेकों जन कल्याणकारी नीतियां हैं और लोगों को इनका उपयुक्त लाभ उठाना चाहिए। अनेक फ्लैगशिप योजनाएं हैं जिनसे समाज का प्रत्येक व्यक्ति लाभान्वित हो रहा है।

 उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमकेयर, सहारा, हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना, शगुन योजना, बेटी है अनमोल जैसी अभिनव योजनाओं को धरातल पर उतार कर समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचाया है।  उन्होंने कहा कि गोविंद ठाकुर अपनी विधानसभा के लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिये हर समय मौजूद रहते हैं। सुबह से लेकर रात तक लोगों की शिकायतों का समाधान करते नजर आते हैं। 

मण्डलाध्यक्ष मनाली दुर्गा सिंह ठाकुर, मण्डल उपाध्यक्ष मदन वर्मा, महामंत्री ठाकुर दास, जिला परिषद सदस्य मीना ठाकुर, पंचायत समिति अध्यक्ष कुन्दन ठाकुर, पंचायत प्रधान चुन्नी लाल, उप प्रधान मेहर चन्द ठाकुर, विकास कमेटी हलाण-1 प्रधान जगरनाथ ठाकुर एवं सदस्यगण, उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा शान्ति लाल, उपनिदेशक निरिक्षण महेन्द्र सिहं ठाकुर, कार्यकारी प्रधानाचार्य शमशेर सिहं सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित रहे।

 

Tags: Govind Singh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD