Jersey Review: दमदार एक्टिंग से सबके दिलों में छा जाएंगे शाहिद कपूर, देखिये पूरी रिपोर्ट

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

Jersey Review: दमदार एक्टिंग से सबके दिलों में छा जाएंगे शाहिद कपूर, देखिये पूरी रिपोर्ट

Jersey Review : सुपरहिट कबीर सिंह फिल्म करने के बाद एक बार फिर शाहिद कपूर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए ख़ुद जर्सी पहन सिनेमाघरों में आए हैं। फ़िल्म में देखने को मिलेगी शाहिद कपूर की दमदार एक्टिंग.

 Shahid Kapoor, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Mrunal Thakur, Pankaj Kapoor, Jersey, Jersey Review
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 21 Apr 2022

Last updated on: Apr 21, 2022, 00:00 IST

"सौ में से कोई एक होता है जिसे कामयाबी मिलती है, लेकिन अर्जुन की कहानी उन 99 लोगों की है जो नाकामयाब होकर भी कभी कामयाबी की उम्मीद नहीं छोड़ते हैं.." फिल्म की कहानी भी इन्हीं वाक्यों पर आधारित है। कई बार किसी ऐसे लोगों या किताबों में पढ़ते सुनते हैं की वह जिंदगी में हार कर भी सफलता पाने की कभी उम्मीद नहीं छोड़ते  " अर्जुन की जिंदगी पर लिखी किताब के विमोचन में मुख्य वक्ता कहते हैं। 'जर्सी' खेल में हार- जीत से अलग.. मुख्य किरदार द्वारा हमें जिंदगी की हार- जीत से रूबरू कराती है। यह एक रणजी स्टार क्रिकेटर के सफ़र को दिखाती है, जो अपने करियर के चरम पर खेल से बाहर हो जाता है। जर्सी की कहानी उन लोगों को डेडिकेट है, जिनकी दास्तां कभी सुनी या कही ही नहीं गई।

आपको बता दें जर्सी चंडीगढ़ के एक रणजी स्टार क्रिकेटर अर्जुन तलवार (शाहिद कपूर) के करियर पर बेस्ड है। ये फिल्म नानी-स्टारर जर्सी (तेलुगु) की यह आधिकारिक हिंदी रीमेक है।

यह भी पढ़ें:-  तंबाकू ब्रांड का एड करने पर Akshay Kumar ने मांगी माफी

क्यों कहा जा रहा है शाहिद कपूर की एक्टिंग को दमदार 

शाहिद कपूर की एक्टिंग की बात करे तो उन्होंने हमेशा ही अपने दर्शकों का दिल जीता हैं उनकी पुरानी फ़िल्म कबीर सिंह इस बात का सबूत है की वे जिस भी रोल को प्ले करते हैं उसमे पूरी तरह से रंग जाते हैं। फ़िल्म जर्सी में भी वह काफ़ी दमदार लग रहे हैं। शाहिद अपने किरदार के द्वारा निराशा, हताशा, गुस्सा, दुख, शर्म, जीत.. सभी इमोशनस को वे बेहतरीन दिखाते हैं। वहीं, फिल्म में विद्या के किरदार में मृणाल ठाकुर हैं। दोनों के किरदार को काफी बारीकी से लिखा गया है। पंकज कपूर (कोच) के साथ शाहिद के कुछ बेहतरीन सीन्स हैं। रियल लाइफ पिता- पुत्र बड़े पर्दे पर साथ में बेहद अच्छे से दिखाया हैं। यही नहीं फिल्म में  रोनित कामरा (बेटा) और शाहिद की केमिस्ट्री भी देखने लायक है।

क्यों देखें और क्यों न देखें फ़िल्म को 

अक्सर जब भी कोई नई फ़िल्म पर्दे पर आती है तो दर्शकों का सबसे पहला सवाल यह होता है की देखें या न देखें इस फिल्म को लेकिन यहां हमने आपके इस सवाल का उत्तर देने की पूरी कोशिश की हैं तो यदि आप अगर आप क्रिकेट लवर हैं और इसे स्पोर्ट्स के लिहाज से देखने जा रहे हैं, तो आप निराशा होकर वापिस आ सकते हैं लेकिन बेहतरीन कहानी और दमदार एक्टिंग से बुनी फिल्म देखनी है, तो दावा है फिल्म आपको इमोशनल कर देगी


 

Tags: Shahid Kapoor , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Mrunal Thakur , Pankaj Kapoor , Jersey , Jersey Review

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD