Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

'पुलिस जांच में खुलासा: ड्रग्स सप्लाई करता था जहांगीरपुरी हिंसा का आरोपी अंसार'

Crime News India, Police, Crime News, Ansar Sheikh, Jahangirpuri Violence, Bengal, Haldia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Apr 2022

Last updated on: Apr 21, 2022, 00:00 IST

जहांगीरपुरी हिंसा मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है कि मुख्य आरोपी मोहम्मद अंसार शेख ड्रग्स की आपूर्ति में भी शामिल रहा है। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सूत्रों का कहना है कि क्राइम ब्रांच (अपराध शाखा) ने मामले की जांच के सिलसिले में दक्षिण दिल्ली के एक व्यवसायी की बीएमडब्ल्यू कार भी जब्त की है। घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने दावा किया है कि पूछताछ के दौरान अंसार ने ड्रग्स तस्करी में अपनी संलिप्तता कबूल की है। उन्होंने दावा किया कि अपने अवैध व्यापार के साथ आरोपी ने खूब पैसे कमाए और इसका इस्तेमाल जहांगीरपुरी में गैंगस्टर जैसी छवि बनाने के लिए किया।

अंसार ने शुरू में कबाड़ का कारोबार शुरू किया था और बाद में हेरोइन और स्मैक की आपूर्ति शुरू कर दी। एक सूत्र ने दावा करते हुए कहा, "उसे आशंका थी कि अगर वह मादक पदार्थ की आपूर्ति करते हुए पकड़ा गया तो उसे लंबी जेल की सजा दी जाएगी। इस डर ने उसने अपना ड्रग्स पेडलिंग व्यवसाय समाप्त कर दिया। अंसार ने इसके बाद उत्तर-पश्चिम दिल्ली में 'सट्टा' चलाना शुरू कर दिया।" सूत्रों ने दावा किया है कि अंसार की बीएमडब्ल्यू कार के साथ कुछ तस्वीरें पुलिस को मिली हैं। एक फोटो में वह कार के बोनट पर खड़ा नजर आ रहा है। पूछताछ में पुलिस ने खुलासा किया कि कार दक्षिण दिल्ली के एक कारोबारी की है।

सूत्र ने दावा किया, "यह एक विवादित बीएमडब्ल्यू कार है और अंसार ने अपनी आपराधिक पृष्ठभूमि का इस्तेमाल करते हुए इसे अवैध तरीके से अपने पास रखा था। बाद में उसने कार को पश्चिम बंगाल में रहने वाले किसी व्यक्ति को दे दिया।" कार मालिक ने दिल्ली पुलिस में मामला दर्ज कराया था। बाद में पुलिस ने अंसार से पूछताछ की, जिसमें वह टूट गया और पश्चिम बंगाल से बीएमडब्ल्यू कार वापस लाई गई। इसके बाद इसे उसके असली मालिक को सौंप दिया गया। क्राइम ब्रांच अब उसके पश्चिम बंगाल कनेक्शन की जांच कर रही है।

 

Tags: Crime News India , Police , Crime News , Ansar Sheikh , Jahangirpuri Violence , Bengal , Haldia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD