Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आईपीएल : दिल्ली ने पंजाब को नौ विकेट से दी मात, वार्नर ने खेली तूफानी पारी

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, Delhi, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Apr 2022

Last updated on: Apr 20, 2022, 00:00 IST

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की आक्रामक गेंदबाजी और शानदार बल्लेबाजी की वजह से यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में बुधवार को खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने नौ विकेट से मैच को गंवा दिया। टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में एक छक्का और दस चौके की मदद से नाबाद 60 रन बनाए। वहीं, पंजाब के गेंदबाज राहुल चाहर ने पृथ्वी शॉ (41) का विकेट झटका। पंजाब 20 ओवरों में ऑलआउट हो गई। बल्लेबाज टीम में 115 रन का ही योगदान दे सके। 116 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की सलामी जोड़ी पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई है। सिर्फ 4 ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने टीम का स्कोर 58 रन पहुंचा दिया। 

दिल्ली ने अपना पहला विकेट छठे ओवर की तीसरी गेंद पर गंवाया जब राहुल चाहर ने पृथ्वी शॉ को वापस पवेलियन भेजा। उन्होंने 20 गेंद में 41 रन बनाए। वहीं, वॉर्नर और शॉ ने आईपीएल 2022 में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज किया है। पावरप्ले में टीम के 81 रन बने। उनके बाद सरफराज खान क्रीज पर आए। सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर आईपीएल 2022 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पिछले तीन मैचों में वॉर्नर ने तीन अर्धशतक जड़ दिए हैं। साथ ही खान ने इस दौरान 12 रन बनाए। बल्लेबाजों ने मैच का अंत चौके के साथ किया। इस दौरान बल्लेबाजों की मदद से टीम ने 10.3 ओवर में एक विकेट खोकर 119 रन बनाए और कम स्कोरिंग वाले मैच में पंजाब के खिलाफ नौ विकेट से जीत दर्ज की।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Delhi , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD