Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल

 

जहांगीरपुरी हिंसा: BJP बोली, JCB का मतलब- जिहाद कंट्रोल बोर्ड

दिल्ली के जिस इलाके में शनिवार को दो समुदायों के बीच हिंसा भड़की थी, आज वहां बुलडोजर चला। सुप्रीम कोर्ट ने यथास्थिति का आदेश दिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दिल्ली , 20 Apr 2022

Last updated on: Apr 20, 2022, 00:00 IST

जहांगीरपुरी हिंसा पर अब राजनीति पार्टियां एक दूसरे पर निशाना साध रही है। हनुमान जयंती पर हुई हिंसा के बाद जहांगीरपुरी में अवैध कब्जों पर MCD ने आज यानी बुधवार सुबह बुलडोजर चलाया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस पर अब रोक लगा दी है। लेकिन बीजेपी और कांग्रेस पार्टी एक दूसरे से भिड़ गई है। राहुल गांधी ने जहां बीजेपी पर निशाना साधा वहीं, बीजेपी ने कांग्रेस से लेकर आप को कटघरे में खड़ा कर दिया।

बीजेपी MLA GVL Narasimha Rao ने सोशल मीडिया पर लिखा-  JCB मतलब-  जिहाद कंट्रोल बोर्ड। वहीं दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेस कर कहा कि BJP ने अराजकता का माहौल बना रखा है। वह हर तरफ गुंडाई और लफंगाई का नाम बन गई है। अगर ये गुंडागर्दी और लफंगाई को बंद करना है तो इसका सरल तरीका है कि भाजपा के मुख्यालय में बुलडोज़र चला दो, लफंगों के मुख्यालयों में अपने आप बुलडोज़र चल जाएगा। 

सिसोदिया ने आगे कहा कि पिछले आठ साल में भाजपा ने पूरे देश में बांग्लादेशियों और रोहिंग्या को पनाह दी हैं। भाजपा इसका हिसाब दे कि उन्होंने बांग्लादेशियों और रोहिंग्या को कहां-कहां बसाया हैं? और कितनी संख्या में बसाया हैं? ये रोहिंग्या को बसाते हैं, फिर स्क्रिप्ट के साथ ये अपने लोगों को वहां लेजाकर उनके साथ गुंडई करते हैं। जहां-जहां इन्होंने रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को बसाया हैं, वहीं पर ये लोग झगड़ा कराते हैं।

बुलडोजर पर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने आ गई है जबकि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने चुप्पी साध रखी है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह भारतीय संविधान के मूल्यों को ध्वस्त करना है। यह गरीबों और अल्पसंख्यकों को राज्य प्रायोजित निशाना बनाना है। बीजेपी को ऐसा करने से पहले अपने दिल से नफरत का नाश करना चाहिए।

क्या है पूरा मामला- 

दिल्ली के जिस इलाके में शनिवार को दो समुदायों के बीच हिंसा भड़की थी, आज वहां बुलडोजर चला। सुप्रीम कोर्ट ने यथास्थिति का आदेश दिया। दोपहर 12.30 बजे वृंदा कारत के सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी दिखाने के बाद बुलडोजर को रोका गया।

 

Tags: GVL Narasimha Rao , BJP , congress , jahangirpuri , delhi , rahul gandhi , manish sisodiya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD