Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

यूपी के अमेठी में सड़क हादसे में छह की मौत, चार घायल

Hadsa, India, Uttar Pradesh, Amethi, Road Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमेठी , 18 Apr 2022

Last updated on: Apr 18, 2022, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के थाना गौरीगंज क्षेत्र के बाबूगंज सगरा आश्रम के पास देर रात हुए भीषण सड़क हादसे मे 6 लोगो की मौत हो गयी है। जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने इस हादसे पर दु:ख जताया है। अमेठी के पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि रविवार देर रात बरात से लौट रही बोलोरो गाड़ी ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई चार लोग घायल हैं, जिनकी हालत गंभीर है। घायलों को जिला अस्पताल गौरीगंज में भर्ती कराया गया है। जहां से चारों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो में सवार सभी लोग रायबरेली के नसीराबाद क्षेत्र के किसी गांव से बरात से लौट रहे थे। बाबूगंज सगरा आश्रम के पास सामने से एक ट्रक आ रहा था। बोलेरो की रफ्तार भी तेज थी। दोनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अमेठी के गौरीगंज क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने तथा इस दुर्घटना के प्रभावित लोगों को हर संभव राहत और मदद प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

 

Tags: Hadsa , India , Uttar Pradesh , Amethi , Road Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD