Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने ऊना में चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया

Rajendra Vishwanath Arlekar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Sansaad Mobile Health Service, Dr. Rajeev Bindal, Anurag Singh Thakur, Anurag Thakur, Una
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ऊना , 16 Apr 2022

Last updated on: Apr 16, 2022, 00:00 IST

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के चार वर्ष पूर्ण होने पर प्रयास संस्था के सौजन्य से आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने नाहन, पांवटा साहिब, जसवां परागपुर और देहरा विधानसभा क्षेत्रों के लिए चार नई मोबाइल स्वास्थ्य वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने मोबाइल कैंसर डिटैक्शन बस के 600वें कैम्प का भी शुभारंभ किया। चिकित्सा शिविर में उत्तर भारत के प्रसिद्ध चिकित्सा संस्थानों से आए डाक्टरों ने लोगों की जांच की।राज्यपाल ने प्रयास संस्था की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था ने चार वर्षों में अनेक सराहनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि संस्था के आरम्भ में तीन मोबाइल यूनिट संचालित की जा रही थी और आज सात जिलों के 23 विधानसभा क्षेत्रों में 32 मोबाइल यूनिट संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि आज सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से लोगों को घर-द्वार पर मेडिकल टेस्ट की सुविधा के साथ निःशुल्क दवाईयां और उपचार की सुविधा उपलब्ध हो रही हैं।राज्यपाल ने 14 मोबाइल स्वास्थ्य सेवा यूनिट के सदस्यों सहित मेडिकल कैम्प में सेवाएं प्रदान कर रहे चिकित्सकों को सम्मानित किया।केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के साथ-साथ प्रयास संस्था के माध्यम से प्रदेश में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न परोपकारी गतिविधियों की सराहना की।इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर तथा छठे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिन्दल, चिंतपूर्णी के विधायक बलवीर चौधरी, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर, राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रोफेसर राम कुमार, राज्य व्यापार प्रमुख कमल चुग्ग, निदेशक यूपीएल लिमिटेड विक्रम श्रॉफ, प्रयास संस्था के महासचिव विजय कुमार तथा समन्वयक संजीव राजपूत उपस्थित थे। 

 

Tags: Rajendra Vishwanath Arlekar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Sansaad Mobile Health Service , Dr. Rajeev Bindal , Anurag Singh Thakur , Anurag Thakur , Una

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD