Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अगर आपके पेशाब में बियर की तरह झाग दिखने लगी है, तो ये खबर सिर्फ आपके लिए है

यदि आपके पेशाब में बुलबुले या झाग दिखाई दे तो ये पेट के ट्यूमर का लक्षण हो सकता है

Health, Study, Research, Researchers
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

दिल्ली , 16 Apr 2022

Last updated on: Apr 16, 2022, 00:00 IST

कहते हैं कि इंसान के पेशाब का रंग उसके स्वास्थ्य के बारे में सबकुछ बता देता है। शरीर में पानी की कमी होगी तो पेशाब गहरा पीले रंग का हो जाएगा। पेशाब को रंग लाल है तो तुंरत, बिना देर किए डॉक्टर के पास जाना ही बेहतर होता है। वहीं अगर आपके पेशाब में बियर की तरह झाग बन रहे हैं तो इसकी एक बड़ी वजह किडनी में खराबी हो सकती है। किडनी यानी गुर्दा हमारे खून को फिल्टर करता है और कचरे को मूत्र में परिवर्तित कर देता है। यदि यह प्रक्रिया ठीक से काम नहीं कर रही है, तो आपका पेशाब फोमी या झाग वाला हो सकता है।

कैंसर-

कैंसर सैंकड़ों प्रकार के होते हैं। लक्षण शुरुआत में दिखाई दे तो मरीज की जान बचाई  जा सकती है। कैंसर इसलिए खतरनाकर है क्योंकि इसके लक्षण ज्यादातर तभी दिखाई देते हैं जब ये पूरे शरीर में फैल चुका हो। शरीर में तीन जगहों के कैंसर को सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है- फेफड़े, प्रोस्टेट और पेट का कैंसर। Medino फार्मेसी के हेड फार्मेसिस्ट Giulia Guerrini के अनुसार- यदि आपके पेशाब में बुलबुले या झाग दिखाई दे तो ये पेट के ट्यूमर का लक्षण हो सकता है। पेट के कैंसर के शुरुआती स्टेज में कैंसर सैल पॉलीप का रूप लेते हैं जो बड़ी आंत में बनने लगता है। इसी कारण शरीर में लक्षण दिखाई देने लगते हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि 90 प्रतिशत कैंसर के मरीजों में इस प्रकार का एक ना एक लक्षण दिखाई देता है। इन्हीं लक्षणों को हमें पहचानना होता है और तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। इस खबर को पढ़ने वाले ऐसा बिलकुल ना समझें कि पेशाब में झाग दिखाई देने का मतलब 100 प्रतिशत कैंसर ही है। ये एक कैंसर का लक्षण हो सकता है, इसलिए बेहतर होगा डॉक्टर से सलाह ली जाए।

सभी खबरों को आसानी से पढ़ने के लिए यहां  क्लिक करें-- 

ये भी हो सकते हैं कारण- 

चोनम मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार, इंसुलिन के उतार-चढ़ाव के स्तर के कारण डायबिटीज के रोगियों में प्रोटीनुरिया की समस्या गंभीर हो जाती है, क्योंकि यह किडनी में खून के प्रवाह को प्रभावित करती है। इसके अलावा, अध्ययन में यह भी पाया गया कि जो लोग डायबिटीज से जूझ रहे होते हैं, उनकी किडनी भी प्रभावित होती है। जिसके कारण पेशाब में झाग बनने लगते हैं। 

थायराइड की समस्या

आपका शायद यह बात पता ना हो कि किडनी और थायराइड एक दूसरे को प्रभावित करते हैं। यदि आपका थायरॉयड ठीक से काम नहीं कर रहा है तो इससे किडनी की कार्यप्रणाली भी प्रभावित होती है। और यदि आप किसी किसी प्रकार की किडनी की बीमारी से ग्रस्‍त हैं, तो इससे आपका थायरॉइड भी प्रभावित होता है। यह दावा इंडियन जर्नल ऑफ एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्‍म में प्रकाशित एक अध्ययन में किया गया। असल में, थायरॉइड हार्मोन प्रोटीन संश्लेषण और हमारे शरीर में सेल की वृद्धि को प्रभावित करता है। यदि इसमें कोई खराबी होती है, तो यह सीधे किडनी की कार्यप्रणाली को प्रभावित करती है और गंभीर मामलों में किडनी फेलियर भी हो सकता है।

जब भी आपको पेशाब में गहरा झाग दिखे तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। यानि कि हल्का झाग तो हर किसी को पेशाब करते वक्त नजर आता है। लेकिन अगर आपको अपने पेशाब का रंग गहरा पीला, बदबूदार और झागयुक्त दिखे तो आपको जल्दी ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। कई बार ये लक्षण किडनी खराब होने के भी होते हैं। 

 

Tags: Health , Study , Research , Researchers

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD