Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा बाबा साहेब डॉक्टर अम्बेडकर द्वारा लिखे संविधान को बचाने का आह्वान

कहा संविधान के मूलभूत सिद्धांतों के साथ छेड़छाड़ की कोशिशें की जा रहीं

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Ambedkar Jayanti, Babasaheb Ambedkar, Baba Sahib Ambedkar, Dr. B R Ambedkar, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 14 Apr 2022

Last updated on: Apr 14, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लोगों को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर द्वारा लिखे गए संविधान और इसके मूलभूत सिद्धांतों को बचाने का न्योता दिया है।आज यहाँ बाबा साहेब के 131वें जन्म दिवस के अवसर पर स्थानीय बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर सरकारी को-एजुकेशन कॉलेज, बूटाँ मंडी में राज्य स्तरीय समारोह के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महान विधिवेत्ता और प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ डॉ. अम्बेडकर द्वारा लिखे गए संविधान की महत्वता घटाने के लिए भद्दी चालें चली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि दुख की बात यह है कि यह मंसूबे कोई विदेशी या बर्तानवी नहीं बना रहे, बल्कि हमारे कुछ अपने लोग ही यह ताना-बाना बुन रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि इन कोशिशों को मुँह तोड़ जवाब देते हुए शुरुआत में ही ख़त्म करना चाहिए, जिसके लिए लोगों को एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करनी होगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के द्वारा लोगों को अपनी मजऱ् से वोट डालने का अधिकार दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को मिले इसी अधिकार के स्वरूप ही प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया और अन्य सरीखे राजनीतिज्ञों को लोगों ने सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि संविधान लोकतंत्र का मूल आधार है और इसके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।पाकिस्तान से तुलना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे हमारा पड़ोसी देश हमारे मुल्क से एक दिन पहले आज़ाद हुआ, परन्तु संविधान की अनुपस्थिति के कारण उस मुल्क में लोकतंत्र पैर नहीं जमा सका। उन्होंने कहा कि हमारे मुल्क में बाबा साहेब के संविधान और कानून के नैतिक-मूल्य मज़बूत हुए हैं, जबकि इसके उलट पाकिस्तान में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। भगवंत मान ने कहा कि पाकिस्तान में लोकतंत्र की नाकामी की जीती जागती मिसाल इस पक्ष से देखी जा सकती है कि पाकिस्तान का कोई भी पूर्व प्रधानमंत्री या तो कत्ल कर दिया गया या उसे देश निकाला होना पड़ा। 

मुख्यमंत्री ने डॉ. बी.आर. अम्बेडकर द्वारा समानता और आज़ादी के दिए सिद्धांतों पर चल कर आदर्श समाज के सृजन करने के लिए योगदान देने का न्योता दिया। डॉ. अम्बेडकर को महान विद्वान, विधिवेत्ता, आर्थिक माहिर, समाज सुधारक और मशहूर शख्सियत बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर समूचे विश्व के इतिहास में शुमार सबसे प्रसिद्ध शख्सियतों में से एक थे। भगवंत मान ने कहा कि चाहे डॉ. अम्बेडकर एक साधारण परिवार से सम्बन्ध रखते थे परन्तु समाज के प्रति उनके महान योगदान ने उनको वैश्विक स्तर की हस्तियों में शुमार किया।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भारतीय संविधान डॉ. अम्बेडकर की सख़्त मेहनत, समर्पित भावना और दूरदर्शी सोच का नतीजा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ना केवल कमज़ोर वर्गों के नेता थे, बल्कि समूची मानवता से जुड़े हुए थे। भगवंत मान ने आगे कहा कि दबे-कुचले और कमज़ोर वर्गों को मुख्य धारा में लाने के लिए डॉ. अम्बेडकर की दृढ़ प्रतिबद्धता और संघर्ष लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।इसके बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति घोटाले को अंजाम देने वाले लोग जल्द ही जेल की सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही घिनौना और ना-माफी योग्य अपराध है, जिसके कारण दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 

भगवंत मान ने आगे कहा कि जल्द ही इस घोटाले का मुख्य दोषी जेल में अच्छी सुविधाओं के लिए अदालतों में अजिऱ्याँ दायर करता दिखाई देगा।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कुछ दिन पहले राज्य के सीनियर अफ़सर नई दिल्ली में प्रशिक्षण के लिए उनके आदेशों पर गए थे। विरोधी पक्ष द्वारा इस मुद्दे पर कोलाहल मचाने की सख़्त आलोचना करते हुए भगवंत मान ने कहा कि जहाँ भी हमारे अफसरों को अन्य राज्यों या देशों से अच्छी महारत सीखने की ज़रूरत होगी, वह अपने अफ़सर वहां ज़रूर भेजेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली के क्षेत्र में किए गए सुधारों का कोई मेल नहीं, जिस कारण हमें अपने अफसरों को प्रशिक्षण देने में कुछ भी गलत नजऱ नहीं आता।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि लोगों को दीं गारंटियों में से हरेक गारंटी पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी पंजाब में नई सरकार बने को एक महीने से भी कम समय गुजऱा है। उन्होंने कहा कि लोगों के साथ किया गया हरेक वादा हर हाल में पूरा किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के लिए कोई भी नया वाहन खरीदने सम्बन्धी राज्य सरकार की किसी तरह की संभावना को रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि विरोधी पक्ष बिना किसी आधार के इसको मुद्दा बना रही है क्योंकि इनके पास राज्य सरकार के खि़लाफ़ बोलने के लिए कुछ भी नहीं। 

भगवंत मान ने कहा कि सरकार का नए वाहन खरीदने का कोई इरादा नहीं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र प्रयोजित योजनाओं के तहत प्राप्त होने वाले फंड का प्रयोग तर्कसंगत ढंग से लोगों के कल्याण के लिए करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बहुत जल्द ही ग्रामीण विकास फंड जारी किए जा रहे हैं, क्योंकि मंत्री मंडल ने बीते दिन हुई बैठक में पंजाब ग्रामीण विकास संशोधन अध्यादेश स्वीकार कर दिया है। भगवंत मान ने कहा कि केंद्र ने यह फंड इसलिए रोके हुए थे क्योंकि पिछली सरकारें अपने राजनीतिक हित पूर्ण करने के लिए इन फंड को किसी ओर जगह ईस्तेमाल करती रही हैं।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने खेल के क्षेत्र में जालंधर के अहम योगदान का जि़क्र करते हुए ऐलान किया कि जालंधर में विश्व स्तर की खेल यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी।इस दौरान मुख्यमंत्री ने बूटां मंडी में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर पार्क में डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित कीं।इससे पहले विधायक शीतल अंगूराल ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए अपने हलके लिए कुछ माँगें भी रखीं। इस मौके पर विधायकों और अन्य नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया।इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ विधायक शीतल अंगूराल, बलकार सिंह, रमन अरोड़ा, इन्दरजीत कौर मान, ‘आप’ नेता राजविन्दर कौर थियाड़ा, दिनेश ढल्ल, सुरिन्दर सिंह सोढी, जीत लाल भट्टी, रतन सिंह, प्रिंसिपल प्रेम कुमार, मंगल सिंह, सुभाष शर्मा और अन्य उपस्थित थे।इस दौरान मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव रवि भगत, डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी, कमिश्नर ऑफ पुलिस गुरप्रीत सिंह तूर और अन्य उपस्थित थे। 

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Ambedkar Jayanti , Babasaheb Ambedkar , Baba Sahib Ambedkar , Dr. B R Ambedkar , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD