Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शिव पूजा से आरंभ हुआ राज्य स्तरीय कालेश्वर बैसाखी मेला

बिक्रम सिंह ठाकुर ने किया कालेश्वर बैसाखी मेले का शुभारंभ

Bikram Singh, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरा , 13 Apr 2022

Last updated on: Apr 13, 2022, 00:00 IST

शोभायात्रा और कालेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के साथ तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कालेश्वर बैसाखी मेले का आज शुभारंभ हुआ। उद्योग, परिवहन व श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने पंजतीर्थी से कालेश्वर महादेव मंदिर तक निकाली गई शोभा यात्रा में भाग लिया और ऐतिहासिक शिव मंदिर में पूजा अर्चना की।उद्योग मंत्री ने प्रदेश वासियों को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि आज पूरे भारतवर्ष में बैसाखी का महापर्व धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कालेश्वर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय बैसाखी मेले का अपना ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। इस मंदिर और यहाँ पे स्नान की महत्ता हरिद्वार के सम्मान है। उन्होंने कहा कि बैसाखी का त्योहार हमारे पारम्परिक पर्व है जिसे कालेश्वर महादेव मंदिर में राज्य स्तरीय मेले के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इसका आयोजन राज्यस्तर पर इस दिव्य स्थान में होना हमारे लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कालेश्वर महादेव में बैसाखी के दिन स्नान से पांच तीर्थीं का पुण्य प्राप्त होता है। 

उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति को संजोए रखने हेतु इन मेलों का बहुत महत्व है। प्रदेश सरकार सांस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विशेष कलाकारों को मेले में मनोरंजन के लिए बुला रही है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय बैसाखी मेले में जहां पहले दिन स्थानीय लोक लाकारों को बुलाया गया। वहीं पहली सांस्कृतिक संध्या के लिए देश के लोकप्रिय लोकगायक गुरदास मान बुद्धवार शाम लोगों का मनोरंजन करेंगे।वहीं राज्य स्तरीय बैसाखी मेले के उपलक्ष्य पर लोगों का मनोरंजन करने विशेष रूप से पहुंचे पहाड़ी गायक संजीव दीक्षित ने कई पहाड़ी व हिंदी गीतों के माध्यम से समा बांधा। इस अवसर पर पहाड़ी गायक ईशान भारद्वाज, मनीषा चोपड़ा एवं विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।इस अवसर पर जिला परिषद् उपाध्यक्ष सनेह लता परमार, एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर, डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्रपाॅल सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा, तहसीलदार रक्कड़ अमित कुमार, तहसीलदार जसवां अंकित शर्मा, नायब तहसीलदार डाडासीबा अभिराय सिंह ठाकुर, निर्देशक एचआरटीसी सुशील शर्मा, अधीशासी अभियन्ता जलशक्ति विभाग संदीप चैधरी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Bikram Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD