Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का प्रेस वक्तव्य

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Subrahmanyam Jaishankar, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Apr 2022

Last updated on: Apr 12, 2022, 00:00 IST

"सेक्रेटरी ब्लिंकन, सेक्रेटरी ऑस्टिन, डॉ जयशंकर, प्रेस के सदस्य, देवियों और सज्जनों, मैं दोनो सेक्रेटरी, उनके प्रतिनिधिमंडल और उनके स्टाफ को उत्कृष्ट बातचीत और उनके गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं द्विपक्षीय संबंधों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की मन से सराहना करता हूं।. आज हमारे बीच एक बहुत ही सार्थक और गहन चर्चा हुई है। इससे भारत-अमेरिका संबंधों की गति को बनाए रखने और हमारे काम को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। हमारे दो महान राष्ट्रों के हित एक दूसरे के पूरक हैं और आपसी हितों के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक साझा इच्छाशक्ति है। हमने कई द्विपक्षीय, रक्षा और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। यह जानकर खुशी हुई कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्रों के रूप में, इन मुद्दों में से अधिकांश पर हमारे विचार एक ही दिशा में हैं। 

भारत और अमेरिका दोनों हिंद -प्रशांत और हिंद महासागर क्षेत्र को लेकर एक मुक्त, खुली, समावेशी और नियम-आधारित  एक समान सोच को साझा करते हैं। हिंद-प्रशांत और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए हमारी साझेदारी महत्वपूर्ण है। बैठक के दौरान, हमने अपने पड़ोस और हिंद महासागर क्षेत्र की स्थिति के बारे में अपना आकलन सामने रखा। भारत के विरुद्ध आतंकवाद का इस्तेमाल शासन करने के एक साधन के रूप में प्रयोग करने का मामला प्रमुखता से सामने आया। हमारे व्यापक जुड़ाव के महत्वपूर्ण परिणाम मिले हैं। इनमें से कुछ में शामिल हैं, भारत के अंतरिक्ष विभाग और यूएसए के रक्षा विभाग के बीच एक स्पेस सिचुएशनल अवेयरनेस प्रोग्राम ; निकट भविष्य में रक्षा क्षेत्र और रक्षा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बातचीत शुरू करना; चर्चा के तहत अन्य पहलों और समझौतों पर महत्वपूर्ण प्रगति; और हमारे सैन्य अभ्यासों के दायरे को बढ़ाने और उन्हें और जटिल बनाने की साझा इच्छा। महामारी से चुनौतियों के बावजूद दोनों देशों की सेनाओ के बीच की भागीदारी जारी है। 

हमें इस बात की भी खुशी है कि भारत बहरीन स्थित बहुपक्षीय संयुक्त समुद्री बल (सीएमएफ) में एक सहयोगी भागीदार के रूप में शामिल हुआ है। इससे पश्चिमी हिंद महासागर में क्षेत्रीय सुरक्षा में सहयोग मजबूत होगा। हम निश्चित रूप से कॉमकासा को प्रभावी ढंग से और बीईसीए को पूरी तरह से लागू करने की ओर बढ़ रहे हैं। हम डिफेंस साइबर, विशेष बल के क्षेत्र में सहयोग को और बढ़ाने के अवसरों  का पता लगाने और एलईएमओए के तहत और संयुक्त अभ्यास के दौरान रसद सहयोग के दायरे का विस्तार करने पर सहमत हुए हैं। दोनों पक्षों ने उन्नत ,उभरती हुई और महत्वपूर्ण सैन्य प्रौद्योगिकियों पर संयुक्त परियोजनाओं के साथ डिफेंस टेक्नोलॉजी एंड ट्रेड इनीशिएटिव (डीटीटीआई) को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की है, जिसे शीघ्रता से पूरा किया जाना है। मैंने इस साझेदारी को अमेरिकी कंपनियों के साथ सह-विकास और सह-उत्पादन की दिशा में ले जाने की भारत की इच्छा को सामने रखा। हमने 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम के तहत भारत में अमेरिकी रक्षा कंपनियों द्वारा निवेश बढ़ाने का आह्वान किया। 

औद्योगिक सहयोग में अमेरिकी संस्थाओं की भागीदारी और अनुसंधान और विकास में साझेदारी भारत के 'आत्मनिर्भर भारत' अभियानों की सफलता के लिए महत्वपूर्ण होगी। आज की 2 के साथ 2 की बैठक भारत और अमेरिका के बीच सामरिक रक्षा संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण है और हमें पारस्परिक हित के कई क्षेत्रों में साथ काम करने में सक्षम बनाएगी। हमारे आपसी सहयोग में बढ़त शांति और सुरक्षा बनाए रखने और दुनिया भर के आम लोगों के लिये निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण होगा। मैं सेक्रेटरी ऑस्टिन और सेक्रेटरी ब्लिंकन को उनके आतिथ्य और भारत-अमेरिका साझेदारी को आगे बढ़ाने में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए फिर से धन्यवाद देता हूं। हमने दोनों सेक्रेटरी को अगली 2 के साथ 2 की मंत्रिस्तरीय बैठक के लिए पारस्परिक रूप से सुविधाजनक समय पर भारत आमंत्रित किया है।”

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Subrahmanyam Jaishankar , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD