Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा खन्ना अनाज मंडी में गेहूँ की खरीद का जायज़ा

राज्य में गेहूँ की खरीद निर्विघ्न जारी

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Khanna, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खन्ना/लुधियाना , 08 Apr 2022

Last updated on: Apr 08, 2022, 00:00 IST

राज्य में गेहूँ की खरीद सम्बन्धी सभी प्रबंध उचित ढंग से किये गए हैं और किसानों समेत गेहूँ की खरीद से सम्बन्धित किसी भी व्यक्ति को कोई दिक्कत नहीं आने दी जा रही। राज्य की मंडियों में गेहूँ की खरीद निर्विघ्न जारी है। यह बात मुख्यमंत्री, पंजाब, भगवंत मान ने अनाज मंडी, खन्ना में गेहूँ की खरीद सम्बन्धी प्रबंधों का जायज़ा लेने के मौके पर कही।इस मौके मैस. खुशी राम एंड कंपनी के फड़ पर राजवंत कौर पत्नी श्री कुलवंत सिंह भादला की गेहूँ की नमी 11.8 चैक की गई और उक्त 50 क्विंटल ढेरी की खरीद पंजाब वेयर हाऊस एजेंसी द्वारा की गई और अदायगी भी तुरंत किसान को ऑनलाइन कर दी गई। इस समय सचिव, ख़ाद्य एवं सिवल सप्लाई, श्री गुरकिरत किरपाल सिंह और डिप्टी कमिशनर लुधियाना श्री वरिन्दर कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री को खरीद के पुख़्ता और मुकम्मल प्रबंध किये होने संबंधी अवगत करवाया।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार गेहूँ थोड़ी देर से आई है और पैदावार भी कम है परन्तु किसानों की फ़सल का एक-एक दाना खरीदा जायेगा। राज्य में 2262 मंडियों हैं, जिनमें 1862 स्थायी हैं और 400 अस्थायी हैं, जो कोरोना के समय पर बनाईं गई थीं और उनका प्रयोग किया जा रहा है। राज्य की मंडियों में इस बार 135 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की आमद होने की उम्मीद है।खन्ना मंडी में लगभग 97,000 एम.टी. गेहूँ के आने का अनुमान है, जबकि जि़ला लुधियाना में 9.24 लाख एम.टी. गेहूँ के आने का अनुमान है।

भगवंत मान ने बताया कि युक्रेन के हालात के कारण गेहूँ की माँग बढ़ी है और व्यापारियों की तरफ से ऐम. ऐस. पी. से अधिक भाव पर गेहूँ खऱीदी जा रही है। सरकार की मंडियों में से टैक्स भर कर व्यापारियों की तरफ से निर्विघ्न गेहूँ खऱीदी जा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को फ़सल का समयबद्ध ढंग से भुगतान किया जाना यकीनी बनाया गया है। सरकार की तरफ से मंडियों की लगातार मोनिटरिंग की जा रही है।भगवंत मान ने बताया कि अधिकारियों को सख़्त हिदायतें हैं कि ट्रांसपोर्ट, भुगतान, बारदाने और लिफ्टिंग सम्बन्धी कोई दिक्कत न आए और अन्नदाता को अन्नदाता समझा जाये। अब तक की सरकारों ने किसानों को परेशान किया है और किसानों की बहुत सी दीवालियां और दुशहरे मंडियों में फ़सलों के पास बैठ कर ही बीतते रहे। उन्होंने कहा कि अब यह बीते समय की बातें हो गई हैं और ज़माना नया आ गया है।श्री मान ने बताया कि मंडियों में पानी, लाईटें, बैठने, शौचालय समेत ज़रुरी सभी प्रबंध किये गए हैं।मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य से बाहर से गेहूँ की आमद न हो, इस सम्बन्धी भी सख़्त कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से यह बात यकीनी बनाई जा रही है कि फ़सल की खरीद सुचारू ढंग से हो और खरीद से जुड़े किसी भी व्यक्ति को किसी भी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े।इस मौके पर एम.एल. ए. श्री तरनप्रीत  सिंह सौंध, वित्त कमिशनर कृषि और किसान कल्याण, डी.के. तिवारी, डिप्टी डायरैक्टर (फील्ड) श्री मुनीस नरूला, जि़ला ख़ाद्य सप्लाई कंट्रोलर लुधियाना (वेस्ट) श्रीमती हरवीन कौर, जि़ला ख़ाद्य सप्लाई कंट्रोलर (ईस्ट) श्रीमती सिफाली चोपड़ा, समेत अलग-अलग विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Khanna , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD