Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

यूपी : लखनऊ एयरपोर्ट पर सोना तस्कर, रिसीवर गिरफ्तार

Crime News India, Police, Crime News, Lucknow, Lucknow Airport, UP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 09 Apr 2022

Last updated on: Apr 09, 2022, 00:00 IST

सीमा शुल्क अधिकारियों ने लखनऊ हवाईअड्डे पर 11.91 लाख रुपये मूल्य के 224 ग्राम सोने की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सीमा शुल्क के एक अधिकारी ने बताया कि शारजा से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे एक यात्री को शुक्रवार को पकड़ लिया गया। एक अधिकारी ने कहा, "यात्री प्रोफाइलिंग के आधार पर उन्हें रोका गया। उनके सामान की स्कैनिंग के दौरान, एक 24 कैरेट सोने की चेन और पांच चुंबकीय ब्रेसलेट पाए गए। ब्रेसलेट तोड़ने पर सोने के 40 छोटे कटे हुए टुकड़े बरामद किए गए। 

इनका कुल वजन सोना 224 ग्राम था, जिसकी कीमत 11.91 लाख रुपये थी।" यात्री ने सीमा शुल्क अधिकारी से कहा कि उसे इसे एक रिसीवर को सौंपना है, जो हवाई अड्डे के बाहर इंतजार कर रहा था। सोने की डिलीवरी लेने आए व्यक्ति को भी दबोच लिया है। अधिकारी ने कहा, बरामद सोना सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110 के तहत जब्त किया गया था। हवाई यात्रियों को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 104 के तहत गिरफ्तार किया गया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनकी दलीलें सुनने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Crime News India , Police , Crime News , Lucknow , Lucknow Airport , UP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD