Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने थुनाग से ‘चलें बूथ की ओर-बढ़ें जीत की ओर’ अभियान का शुभारम्भ किया

पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री का सन्देश

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Mandi, Thunag, Chale Booth Ki Ore-Barae Jeet Ki Ore
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मण्डी , 06 Apr 2022

Last updated on: Apr 06, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी जिला के थुनाग में पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सम्बोधन सुना।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर थुनाग में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के इस शुभ दिवस पर मुम्बई में पार्टी अस्तित्व में आई थी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रतन अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी के पहले अध्यक्ष बने थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 1975 में जब प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया था उस समय जनसंघ के सदस्यों ने कांग्रेस शासन के विरूद्ध प्रदर्शन किए थे। उन्होंने कहा कि आपातकाल वापस लेने के पश्चात जनसंघ ने कई अन्य पार्टियों के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी का गठन किया। उन्होंने कहा कि हलांकि भाजपा का गठन 6 अपै्रल, 1980 को हुआ था, परन्तु वैचारिक तौर पर पार्टी का उदभव 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा भारतीय जनसंघ के गठन से ही हो गया था।जय राम ठाकुर ने कहा कि संसद में प्रतिनिधित्व और पार्टी सदस्यता के मामले में भाजपा भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि 1980 के दशक के प्रारम्भ में गठन के पश्चात पार्टी ने एक लम्बा सफर तय किया है। उन्होंने कहा कि कई बाधाओं और विफलताओं के बावजूद वर्तमान भारतीय राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में पार्टी मजबूत हो कर उभरी है तथा लम्बे समय तक भारत की राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय नीतियों को संचालित करने वाली वैचारिक संरचना में बदलाव लाया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नरेन्द्र मोदी का चयन कर भाजपा ने वर्ष 2014 में हुए आम चुनावों में भारी जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के आम चुनावों में भाजपा पुनः सत्ता में आई और पार्टी ने वर्ष 2014 की 282 सीटों के मुकाबले अपने प्रदर्शन को बेहतर करते हुए लोकसभा में 303 सीटों पर जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने उतराखण्ड, उत्तरप्रदेश, गोवा और मणिपुर में जीत हासिल की।जय राम ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति को पूरी तरह से नकारा है और यह आम आदमी की पार्टी है। उन्होंने कहा कि वहीं दूसरी ओर कांग्रेस केवल एक परिवार विशेष की पार्टी है और यह अब अपने अन्तिम समय में है। उन्होंने कहा कि शान्ता कुमार और प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेश में पार्टी के आधार को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास किए। राज्य भाग्यशाली है कि प्रदेश के धरती पुत्र जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्हांेने कहा कि इसी मैदान पर वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह ने उनके लिए प्रचार करते हुए यह घोषणा की थी कि राज्य में भाजपा के सत्ता आने के पश्चात इस क्षेत्र के प्रतिनिधि को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने 6 अपै्रल से पूरे सप्ताहभर चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की कार्य योजना बनाई है और 14 अपै्रल अम्बेडकर जयंती के अवसर पर इनका समापन होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 30 अपै्रल तक ‘चलें बूथ की ओर-बढ़ें जीत की ओर’ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आग्रह किया कि वे राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करंे। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी में 50 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि की है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आगंनवाड़ी सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि की गई है। सिलाई अध्यापिकाओं, मिड-डे मील कार्यकर्ताओं, जल वाहकों, जल रक्षक, मल्टी पर्पज, पैरा फिटर्ज और पम्प ऑपरेटरों के मानेदय में भी वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 60 यूनिट तक की बिजली खपत पर जीरो बिलिंग का निर्णय लिया है, जिससे लगभग 4.50 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि 61 से 125 यूनिट तक खपत पर एक रुपये प्रति यूनिट की रियायती दर पर सस्ती बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे लगभग 7 लाख से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। 

जय राम ठाकुर ने कहा कि एक समय सिराज विधानसभा क्षेत्र को पिछड़ेपन के लिए जाना जाता था, परन्तु अब निरंतर विकास के फलस्वरूप आज यह क्षेत्र प्रदेश का आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि वह आज देर शाम क्षेत्र के लिए करोड़ांे रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास करने के अतिरिक्त करोड़ों रुपये की 12 परियोजनाओं के लोकार्पण करेंगे। गत दिवस उन्होंने थाची में 8 करोड़ रुपये के डिग्री कॉलेज की आधारशिला रखी। उन्होंने लोगों से प्रदेश में भाजपा को अपना पूर्ण समर्थन प्रदान करने का आग्रह किया ताकि भाजपा प्रदेश में पुनः अपनी सरकार बना सके।इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने जुड़ी पंचायत के झुड गांव के बूथ अध्यक्ष बुद्धिसिंह के घर पर भाजपा का झण्डा लहरा कर ‘चलें बूथ की ओर-बढ़ें जीत की ओर’ अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने बुद्धिसिंह के घर में उनकी नाम पट्टिका भी लगाई।उन्होंने राजकीय प्राथमिक पाठाशाला झुड को राजकीय माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने और गांव में पशु औधालय खोलने की भी घोषणा की।क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता शेर सिंह ने कहा कि स्थापना दिवस पर पहले बूथ स्तर पर कार्यक्रम होते थे, परन्तु इस बार विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के सक्षम नेतृत्व में प्रदेश ने विकास की नई ऊॅचाइयों को छुआ है।भाजपा कार्यकारी समिति के सदस्य गुलजारी लाल ने कहा कि भाजपा विश्व के सबसे बडे़ राजनीतिक दल के रूप में उभरी है। उन्होंने कहा कि सराज विधानसभा में भाजपा का मजबूत आधार है, जिसका श्रेय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के सतत प्रयासों को जाता है।इस अवसर पर सराज मण्डल भाजपा के अध्यक्ष भागीरथ शर्मा ने मुख्यमंत्री और गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री द्वारा महा सम्पर्क अभियान शुरू किया जाएगा ताकि पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश के सभी लोगों तक पहंच सकें। 

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Mandi , Thunag , Chale Booth Ki Ore-Barae Jeet Ki Ore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD