Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने थुनाग में औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय के परिसर का शिलान्यास किया

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Mandi, Thunag
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मंडी , 06 Apr 2022

Last updated on: Apr 06, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला के थुनाग में लगभग 240 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय के परिसर का शिलान्यास किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 52 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में इस महाविद्यालय परिसर का निर्माण किया जाएगा और इसमें प्रशासनिक खण्ड, पुस्तकालय भवन, खेल मैदान, व्यायामशाला, सभागार, शॉपिंग सेंटर, स्वास्थ्य केन्द्र, छात्रों और छात्राओं के लिए अलग छात्रावास और एक पीजी छात्रावास की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में आठ प्रशासनिक खण्ड होंगे, जिसमें चार औद्यानिकी महाविद्यालय और चार वानिकी महाविद्यालय तथा अन्य सम्बन्धित अधोसंरचना के लिए होंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रथम चरण में छात्रों और छात्राओं के लिए दो छात्रावास, एक प्रशासनिक खण्ड और एक शैक्षणिक खण्ड का निर्माण किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि राज्य लोक निर्माण विभाग द्वारा इस कार्य को किया जाएगा। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को इस महत्वकांक्षी परियोजना को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।जय राम ठाकुर ने कहा कि यह महाविद्यालय क्षेत्र में बागवानी विकास को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को कुलपति द्वारा कॉफी टेबल बुक भेंट की गई।डॉ. यशवन्त सिंह परमार औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन के कुलपति डॉ. परविन्द्र कौशल ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि थुनाग में बागवानी और वानिकी महाविद्यालय में 250 से अधिक विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नया परिसर प्रदेश के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा।इस अवसर पर मुख्यमंत्री की माता बृकुमू देवी, निदेशक उद्यान डॉ. आर.के. परुथी, मंडी के उपायुक्त अरिन्दम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Mandi , Thunag

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD