Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

बिहार : सड़क हादसे में 2 की मौत, दुर्घटनाग्रस्त टैंकर से पेट्रोल लूटने की मची होड़

Hadsa, 2 killed In Road Accident, Muzaffarpur, Bihar, Crashed Tanker
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुजफ्फरपुर , 07 Apr 2022

Last updated on: Apr 07, 2022, 00:00 IST

पेट्रोल के मूल्यों में वृद्धि क्या हुई, अब पेट्रोल की लूट भी होने लगी। मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पेट्रोल लूटने की होड़ मच गई। दरअसल, भुजंगी चौक के पास गुरुवार को एक अनियंत्रित टैंकर ने एक कार में ठोकर मार दी और यह पलट गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मनियारी के भुजंगी चौक के पास कार से आगे निकलने के चक्कर में एक तेज रफ्तार टैंकर ने एक कार में ठोकर मार दी। टक्कर मारने के बाद पेट्रोल से भरा टैंकर भी सड़क के किनारे जाकर पलट गया और तेल रिसाव होने लगा। इस बीच टैंकर का चालक और सह चालक फरार हो गए।

इसकी सूचना, आसपास के ग्रामीणों को हुई तो बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पहुंच गए और पेट्रोल लूटने की होड़ मच गई। सभी ग्रामीण बोतल, बाल्टी लेकर पहुंचे थे। इसकी सूचना जब पुलिस को लगी तो पुलिस घटनास्थल पहुंच कर लोगों को भगाया। मनियारी के थाना प्रभारी अजय पासवान ने बताया कि इस घटना में 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मनियारी के ही संदीप कुमार (25) और सन्नी (25) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

 

Tags: Hadsa , 2 killed In Road Accident , Muzaffarpur , Bihar , Crashed Tanker

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD