Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

यूपीए अध्यक्ष की जिम्मेदारी के लिए मैं तैयार नहीं : शरद पवार

Sharad Pawar, Nationalist Congress Party, NCP, Nationalist Congress Party supremo
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Apr 2022

Last updated on: Apr 06, 2022, 00:00 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लेने के लिए मैं तैयार नहीं हूं। शरद पवार ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी के गिरते ग्राफ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भले ही कांग्रेस पार्टी को देशभर में हार का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी अपने कमजोर दौर से गुजर रही है लेकिन सदन में आज भी कांग्रेस सबसे बड़े दलों में से एक है। वहीं उन्होंने कांग्रेस के गिरते ग्राफ के बीच यूपीए अध्यक्ष के पद को लेकर कहा, मैंने अध्यक्ष बनने को लेकर कभी चर्चा नहीं की, यहां तक कि मैं खुद तैयार नहीं हूं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी से हुई मुलाकात को लेकर शरद पवार ने कहा, मैंने पीएम मोदी से शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत से जुड़े मामले में बातचीत की है। संजय राउत राज्यसभा सदस्य हैं.. मैंने कहा है कि जिस तरह से संजय राउत की संपत्ति कुर्क की गई है वह अन्याय है। वे न केवल राज्यसभा के सदस्य हैं बल्कि पत्रकार भी हैं। मैंने पीएम मोदी से कहा कि संजय राउत के खिलाफ कार्रवाई की क्या जरूरत थी? सिर्फ इसलिए कि कभी-कभी वह लिखता और आलोचना करता है? हालांकि प्रधानमंत्री द्वारा इस पर क्या प्रतिक्रिया दी गई इसको लेकर शरद पवार ने कहा कि हम ये अपेक्षा नहीं करते कि संजय राउत के मसले पर प्रधानमंत्री कोई जवाब दें। या जांच एजेंसी अब सजंय राउत को लेकर नर्मी से पेश आये। ये भी भविष्य पर निर्भर करता है। हमने प्रधानमंत्री मोदी को अपनी ओर से जानकारी दे दी है। 

शरद पवार ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गैर बीजेपी दलों को एकजुट करने के प्रयास के तहत सभी मुख्यमंत्रियों और पार्टी नेताओं को पत्र लिखा था, जल्द ही इस एक गैर बीजेपी दलों की बैठक बुलाएंगे। उन्होंने देश में जो महंगाई है और पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, इस पर भी सवाल उठाया, तमाम दल इन मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा, ममता बनर्जी ने मुझे भी पत्र लिखा है और कहा है कि हमें गैर-भाजपा नेताओं से संपर्क करना चाहिए और भविष्य की कार्रवाई का मसौदा तैयार करना चाहिए। मैं जल्द ही नेताओं तक पहुंचना शुरू करूंगा। वहीं महाराष्ट्र में गठबंधन की सरकार और कांग्रेस के नेताओं के अलग-थलग पड़ने को लेकर शरद पवार ने कहा, कांग्रेस को अलग थलग नहीं किया जा सकता। गठबंधन की सरकार है बिना कांग्रेस के, अकेले नहीं चल सकती। वन-टू-वन बैठक में ये मुद्दा नहीं उठा। अगर कांग्रेस के नेता इस मुद्दे को एनसीपी और शिवसेना के सामने उठाएंगे तो इसका हल निकाला जाएगा। उत्तरप्रदेश और अन्य राज्यों में तनाव की स्थिति को लेकर शरद पवार ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी पर देश को शांतिपूर्ण तरीके से चलाने की जिम्मेदारी है, क्योंकि वो केंद्र में सत्तारूढ़ दल है। जिस तरह से उत्तरप्रदेश में हो रहा है, जम्मू-कश्मीर में हो रहा है, अन्य राज्यों में हो रहा है। ये सही नहीं है।

 

Tags: Sharad Pawar , Nationalist Congress Party , NCP , Nationalist Congress Party supremo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD