Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

दिल्ली में 10 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, नाइजीरियाई गिरफ्तार

Crime News, Crime News India, New Delhi, Heroin, Nigerian held
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Apr 2022

Last updated on: Apr 06, 2022, 00:00 IST

एक 50 वर्षीय नाइजीरियाई नागरिक को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 10 करोड़ रुपये मूल्य की 1,081 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान एडिफोरा ओलाइटन अडेगोक के रूप में हुई है, जो 10 दिसंबर को मेडिकल वीजा पर भारत आया था, हालांकि, उसका वीजा 23 फरवरी को समाप्त हो गया था। अडेगोक को दिल्ली पुलिस के अवैध विदेशी और नारकोटिक्स के खिलाफ सेल ने गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (द्वारका जिला) विक्रम सिंह ने कहा कि 4 अप्रैल को एक अफ्रीकी नागरिक के बारे में सूचना मिली थी, जो उत्तम नगर क्षेत्र में प्रतिबंधित पदार्थ की आपूर्ति में शामिल है। 

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने पवित्र चौक, हस्तसाल, उत्तम नगर दिल्ली के पास जाल बिछाकर उक्त विदेशी को पकड़ लिया। सिंह ने कहा, "एनडीपीएस अधिनियम की प्रक्रिया के अनुसार, पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली गई और उसके पास से 1.081 किलोग्राम हेरोइन युक्त एक सफेद रंग का पॉलीथिन बैग बरामद किया गया।"इसके आधार पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। लगातार पूछताछ करने पर आरोपी ने खुलासा किया कि बरामद हेरोइन एक अन्य नाइजीरियाई द्वारा लाई गई थी, जो उत्तम नगर इलाके में रहता है। पुलिस ने कहा कि आरोपी उपरोक्त आपूर्तिकर्ता के ठिकाने को जानता है। अधिकारी ने कहा कि ड्रग्स के अवैध कारोबार, अवैध ड्रग्स की बरामदगी के गिरोह का पता लगाने के लिए आपूर्तिकर्ता को पकड़ने के लिए जांच की जा रही है।

 

Tags: Crime News , Crime News India , New Delhi , Heroin , Nigerian held

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD