Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर कैरोलिन रोवेट ने भगवंत मान से की मुलाकात

मुख्यमंत्री द्वारा चण्डीगढ़-लंदन के बीच सीधी उड़ान शुरू करने की माँग

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, British Deputy High Commissioner, Caroline Rowett, Chandigarh and London
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 05 Apr 2022

Last updated on: Apr 05, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर चण्डीगढ़ कैरोलिन रोवेट को कहा कि वह लंदन से चण्डीगढ़ के लिए सीधी उड़ानों को प्रमुख प्राथमिकता के आधार पर शुरू करने के लिए भारत में ब्रिटिश हाई कमिश्नर के समक्ष मुद्दा उठाएं।आज दोपहर मुख्यमंत्री के साथ उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात करने के मौके पर विचार-विमर्श के दौरान कैरोलिन रोवेट ने कहा कि वह निश्चित रूप से उड़ानें शुरू करने का यह मुद्दा ब्रिटिश हाई कमिश्नर के समक्ष उठाएंगे, जिससे यू.के. में बसने वाले पंजाबी प्रवासी लोगों के अलावा यू.के. के पड़ोसी राज्यों में बसने वाले लोग भी पंजाब और यू.के. की निर्बाध यात्रा कर सकें। उन्होंने भगवंत मान को उनके नेतृत्व अधीन राज्य में सरकार बनाने के लिए भारी जनादेश हासिल करने के लिए भी बधाई दी।

चण्डीगढ़ और लंदन के बीच तुरंत सीधे हवाई संपर्क की आवश्यकता पर ज़ोर देते हुए भगवंत मान ने कैरोलिन रोवेट को बताया कि चण्डीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा यू.टी चण्डीगढ़ के अलावा पड़ोसी राज्यों हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के लोगों की बढ़ती माँग को पूरा करता है। उन्होंने कहा कि चण्डीगढ़ हवाई अड्डे में बोइंग 777 जैसे बड़े और चौड़े हवाई जहाज़ों को संभालने के लिए बुनियादी सुविधाएं कैंट-आई.आई.बी इंस्ट्रूमैंट लैंडिंग सिस्टम होने के अलावा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के प्रबंधन के लिए नवीनतम हवाई अड्डा बुनियादी ढाँचे से लैस है।मुख्यमंत्री को पराली जलाने और बायोमास प्रबंधन के खतरे से निपटने के लिए नवीनतम तकनीकों के बारे में अवगत करवाते हुए कैरोलिन रोवेट ने इन क्षेत्रों में प्रौद्यौगिकी प्रदान करने पर गहरी रूचि ज़ाहिर की, क्योंकि यू.के. के पास इन अहम मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से निपटने के लिए सबसे उन्नत महारत है।

उन्होंने भगवंत मान को यह भी बताया कि यू.के. में कुछ उन्नत पी.जी. कोर्स हैं, जो कुछ स्थानीय यूनिवर्सिटियों और उच्च शिक्षा के प्रतिष्ठित संस्थाओं के सहयोग से चलाए जा सकते हैं, जिससे राज्य के युवाओं को विश्व भर में लाभकारी रोजग़ार के योग्य बनाया जा सके।इसी तरह, उन्होंने राज्य खेल यूनिवर्सिटी के साथ आपसी तालमेल के आधार पर कुछ नए कोर्स शुरू करने के लिए अपनी इच्छा ज़ाहिर की, जिससे दोनों तरफ के विद्यार्थियों को बढिय़ा अंतरराष्ट्रीय अभ्यासों के द्वारा खेल विज्ञान को अपनाकर खेल शिक्षा, खेल प्रौद्यौगिकी, खेल प्रबंधन और खेल कोचिंग को प्रोत्साहित किया जा सके और विद्यार्थियों को खेलों के उन्नत कोर्स से लैस किया जा सके।भगवंत मान ने दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार सार्थक रूप से पंजाब के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए इन पहलों का स्वागत करेगी। मुख्यमंत्री और कैरोलिन रोवेट दोनों ने आपसी हितों के कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की।बैठक में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेणु प्रसाद के अलावा मिशन के उप प्रमुख अमनदीप गरेवाल भी शामिल थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , British Deputy High Commissioner , Caroline Rowett , Chandigarh and London

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD