Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की मंडी इकाई ने कर्मचारी हितैषी फैसलों के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को सम्मानित किया

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Himachal Pradesh Non-Gazetted Employees Federation
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मण्डी , 04 Apr 2022

Last updated on: Apr 04, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज मण्डी के परिधि गृह परिसर में स्थित जन संवाद कक्ष में हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की मण्डी जिला इकाई की ओर से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना संकट के बावजूद कर्मचारियों के हित में बेहतर करने का प्रयास किया है और उन्हें पूरा वेतन तथा सभी देय लाभ समय-समय पर दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रदेश के कर्मचारियों का हमेशा सहयोग मिला है। सरकार ने कर्मचारी हितों के लिए तत्परता से काम किया है।

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की मंडी इकाई की ओर से प्रदेश महासचिव राजेश शर्मा, मंडी इकाई के अध्यक्ष चमन ठाकुर, महामंत्री लाल सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने कर्मचारी हितैषी फैसलों के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया।महासंघ ने विभिन्न विभागों में 3 जनवरी, 2022 से पूर्व नियुक्त कर्मचारियों को 2 साल का नियमित सेवाकाल पूरा करने पर अन्य कर्मचारियों के समान उच्च वेतनमान प्रदान करने और जूनियर ऑफिस असिस्टैंट (आईटी) को भी दो वर्ष का नियमित सेवाकाल पूर्ण होने पर लिपिक की तर्ज पर उच्च वेतनमान प्रदान करने की घोषणा तथा संशोधित वेतनमान लागू करने सहित कर्मचारी हित में उठाये गए विभिन्न कदमों के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Himachal Pradesh Non-Gazetted Employees Federation

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD