Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

महानायक अमिताभ बच्चन ने ऋषिकेश में दी यूनिट के लोगो को पार्टी, बिग बी के गानों में झूमे लोग

Amitabh Bachchan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Big B
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ऋषिकेश , 02 Apr 2022

Last updated on: Apr 02, 2022, 00:00 IST

नव संवत्सर और चैत्र नवरात्र की पूर्व संध्या पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'गुडबाय' की शूटिंग में शामिल हुए, सभी कलाकारों और यूनिट के सदस्यों को ऋषिकेश स्थित एक होटल में पार्टी दी। देर रात तक चली पार्टी में अमिताभ बच्चन स्वयं डीजे पर अपने गीतों का संचालन करते रहे। अमिताभ के सुपरहिट गीतों पर यूनिट के सदस्य झूम कर नाचे। इस दौरान अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता सुनील ग्रोवर अपने प्रशंसकों के साथ पार्टी में फोटो भी खिंचवाई। फिल्म निर्देशक विकास बहल की ओर से निर्देशित फिल्म गुडबाय की शूटिंग के सिलसिले में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म में अहम किरदार निभा रही रश्मिका मंदाना, सह कलाकार सुनील ग्रोवर बीती 26 मार्च से नरेंद्र नगर स्थित होटल आनन्दा में ठहरे हैं। इस बीच मुनिकीरेती, लक्ष्मण झूला,स्वर्गाश्रम, परमार्थ निकेतन, जौलीग्रांट, रायपुर, भोपाल पानी आदि क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर फिल्म की शूटिंग हुई। परमार्थ निकेतन में सदी के महानायक ने गंगा आरती भी की। ऋषिकेश के सिनेमा हाल रामा पैलेस में उन्होंने फिल्म आरआरआर भी देखी। कुल मिलाकर सदी के महानायक ने अपने ऋषिकेश प्रवास को पूरी तरह से जीने की कोशिश की। 

ऋषिकेश की लोकेशन में फिल्म में अमिताभ बच्चन से जुड़े सीन की शूटिंग आज शनिवार को समाप्त हो जाएगी। जबकि अन्य कलाकारों की शूटिंग अभी जारी रहेगी। शनिवार से ही चैत्र नवरात्र और नव संवत्सर शुरू हो गया। इससे पूर्व शुक्रवार को देहरादून रोड स्थित होटल नटराज में अमिताभ बच्चन की ओर से शूटिंग की सफलता पर यूनिट के सदस्यों और कलाकारों को पार्टी दी गई। नवरात्र में क्योंकि पार्टी नहीं हो सकती, इसलिए भारतीय संस्कृति का आदर करते हुए पूर्व संध्या पर यह आयोजन हुआ। रात 10 से मध्य रात्रि तीन बजे तक पार्टी चली। महत्वपूर्ण बात यह है कि अमिताभ बच्चन ने स्वयं डीजे का संचालन अपने हाथ में लिया। फिल्म दोस्ताना के गीत सारा जमाना हसीनों का दीवाना गीत उन्होंने डीजे पर बजाया और स्वयं भी थिरकने लगे। पिछले चार दशक में उनकी जितनी भी सुपरहिट फिल्में रही हैं, उनके सुपर हिट गानों को उन्होंने बारी-बारी से स्वयं छांट कर डीजे पर बजाया। फिल्म डान के गीत खईके पान बनारस वाला, फिल्म सिलसिला का गीत रंग बरसे भीगे चुनरिया गीत पर भी बहुत जमकर थिरके। अमिताभ बच्चन के कुछ सीन आज रात भी फिल्माए जाएंगे। संभवतया रविवार को वह यहां से वापसी करेंगे।

 

Tags: Amitabh Bachchan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Big B

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD