Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र में 20 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

सतौन में डिग्री कॉलेज और कफोटा में चिकित्सा खण्ड तथा बालीकोटी और हलाह में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की घोषणा की

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Sukhram Chaudhary
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरमौर , 31 Mar 2022

Last updated on: Mar 31, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सिरमौर जिले के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान लगभग 20 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए, जिसमें 11.61 करोड़ रुपये के तीन लोकार्पण और 8.14 करोड़ रुपये के 11 शिलान्यास शामिल हैं। उन्होंने कफोटा में उप-मण्डलाधिकारी (नागरिक) कार्यालय, 11.15 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय महाविद्यालय कफोटा के भवन और ग्राम पंचायत कोटा पब में कियाना बस्ती के लिए 46 लाख रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजना का लोकार्पण किया। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज कफोटा के परिसर में पौधरोपण किया और उप-मण्डलाधिकारी (नागरिक) के नवनिर्मित कार्यालय परिसर में अर्जुन का पौधा रोपा।मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत तहसील शिलाई में खुन बाग और धोची व्यास बिजुई के लिए सोलर आधारित 1.01 करोड़ रुपये लागत से निर्मित होने वाली जलापूर्ति योजना, नाबार्ड के अन्तर्गत तहसील पांवटा साहिब में 1.60 करोड़ रुपये लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ जलापूर्ति योजना कंडू चियोग-थाना, नाबार्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कंडू चियोग में 60 लाख रुपये लागत से निर्मित होने वाली बहाव सिंचाई योजना सैंगा, जल जीवन मिशन के अन्तर्गत तहसील कामरू की ग्राम पंचायत चांदनी के लिए 1.03 करोड़ रुपये लागत से निर्मित होने वाली भू-जल जलापूर्ति योजना, 1.38 करोड़ रुपये लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र टिम्बी और कामरू में 2.53 करोड़ रुपये लागत से निर्मित होने वाले राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का शिलान्यास किया।

कफोटा के पब गांव में जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिलाई और सराज क्षेत्र में न केवल भौगोलिक रूप से समानता है, बल्कि यह क्षेत्र समान परम्परा, संस्कृति और विकास सम्बन्धी आवश्यकताओं को भी साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यकाल के दौरान प्रदेश सरकार ने क्षेत्र की सभी विकासात्मक आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण वर्तमान सरकार के दो वर्ष प्रभावित हुए हैं, इसके बावजूद राज्य का निर्बाध विकास सुनिश्चित किया है।जय राम ठाकुर ने कहा कि देश के चार राज्यों में हाल ही में हुए चुनावों के बाद प्रदेश में कांग्रेस नेतृत्व की स्थिति दयनीय है। भाजपा ने इन सभी राज्यों में भारी जनादेश से जीत हासिल की है और प्रदेश के लोगों ने हिमाचल में भी भाजपा सरकार को पुनः सत्ता में लाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के पास राज्य सरकार के विरूद्ध कोई मुद्दा नहीं है और वे आपस में लड़ने और पार्टी में ही अपना वर्चस्व साबित करने में व्यस्त हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान प्रदेश के विकास और लोगों के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनकल्याण के लिए एक भी योजना आरम्भ नहीं की, जबकि वर्तमान राज्य सरकार ने गरीबों और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जरूरतमंद लोगों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर 1300 करोड़ रुपये व्यय किए गए, जबकि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान केवल 400 करोड़ रुपये व्यय किए गए थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री हिमकेयर, मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना और मुख्यमंत्री शगुन योजना जैसी अनेक योजनाएं प्रदेश के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही हैं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में मजबूत नेतृत्व प्राप्त हुआ है और अब देश एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभरा है तथा दुनिया भारत की ताकत से अवगत हुई है। उन्होंने राज्य के लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहयोग करने का आग्रह किया ताकि भारत आगामी वर्षों में विश्व गुरु के रूप में उभर सके। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिले के ट्रांस गिरी क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित करने का मामला राज्य सरकार ने प्रभावी ढंग से केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उठाया है। उन्होंने कहा कि वह हाटी समुदाय के प्रतिनिधिमंडल के साथ पुनः केंद्रीय गृह मंत्री से मिलेंगे, ताकि क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा मिल सके।मुख्यमंत्री ने सतौन में डिग्री कॉलेज खोलने, कफोटा में चिकित्सा खंड, बालीकोटी और हलाह में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कामरो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने, काहरका और शिल्ली अगाद में स्वास्थ्य उप केंद्र खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाखना में 10 बिस्तर उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्र के कुछ स्कूलों के स्तरोन्नयन की भी घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र की सम्पर्क सड़कों के लिए पर्याप्त धन राशि की व्यवस्था करने, सतौन में उप-तहसील खोलने तथा कफोटा में मुद्रिका बस चलाने की भी घोषणा की। उन्होंने कफोटा डिग्री कॉलेज का नाम स्वामी विवेकानंद तथा डिग्री कॉलेज शिलाई को वीर सावरकर के नाम पर नामित करने की भी घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर जाखना में स्पोर्ट्स हॉस्टल आरम्भ करने तथा आयोजन स्थल पाब मैदान के लिए 10 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक संगठनों, हाटी समिति कफोटा तथा अन्य संगठनों ने भी मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।

सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए प्रस्तुत बजट में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान सिरमौर जिले में अभूतपूर्व विकास हुआ है।राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए शिलाई क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लगभग पचास वर्षों तक इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कांग्रेस करती रही, फिर भी यह क्षेत्र विकास से वंचित रहा और वर्तमान राज्य सरकार ने इस क्षेत्र का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के संबंध में भी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री द्वारा समर्पित डिग्री कॉलेज विद्यार्थियों, विशेषकर क्षेत्र की लड़कियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में मील पत्थर साबित होगा। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष ट्रांस गिरी क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा देने का मामला उठाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों को भी विस्तृत रूप से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, नाहन के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, शिलाई भाजपा मंडल के अध्यक्ष सूरत सिंह चौहान, सिरमौर जिला परिषद की अध्यक्ष सीमा कनियाल, उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम, पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल सहित अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Sukhram Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD